राष्ट्रीय

‘यह संविधान विरोधी विधेयक है’, One Nation One Election पर बोली प्रियंका गांधी

One Nation One Election: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा यह संविधान विरोधी विधेयक है और यह हमारे राष्ट्र की संघवाद के खिलाफ है। हम इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं।

2 min read
Dec 17, 2024
Priyanka Gandhi

One Nation One Election: लोकसभा में मंगलवार को वन नेशन-वन इलेक्शन विधेयक (One Nation One Election) पेश किया गया। सदन में इस विधेयक के पक्ष में 269 सांसदों ने वोट किया जबकि विरोध में 198 सांसदों ने मतदान किया। एक राष्ट्र-एक चुनाव पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि यह संविधान विरोधी विधेयक है और यह हमारे राष्ट्र की संघवाद के खिलाफ है। हम इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इस विधेयक पर कहा कि सरकार यह तर्क दे रही है कि चुनाव के आयोजन में करोड़ों रुपये का खर्च हो रहे हैं और वो पैसों को बचाने की कोशिश कर रही है। ये भारत के पूरे संघीय ढांचे को खत्म करना चाहते हैं। हमने आज इस गैर संवैधानिक बिल का विरोध किया है।

नेताओं ने दी ये प्रतिक्रिया

लोकसभा में एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक पेश होने पर नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि मुझे तो PM मोदी से सवाल पूछना है कि 2014 में जब इनकी सरकार आई तब देश के ऊपर 55 लाख करोड़ का कर्जा था। अब 10 साल में देश पर 220 लाख करोड़ का कर्जा हो गया। ये कर्जा क्यों लिया गया? वन नेशन वन इलेक्शन का इनका मुद्दा नहीं है, इनका मुद्दा वन नेशन नो इलेक्शन का है। ये लोग देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं।

यह अच्छा है विधेयक को JPC के पास भेजा गया-राजीव शुक्ला

वन नेशन वन इलेक्शन पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि यह अच्छा है कि इस विधेयक को जेपीसी के पास भेजा गया। हम भी ये ही मांग कर रहे थे। JPC में विधेयक पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। इस विधेयक कई कमियां हैं। वहीं इस विधेयक पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि इसमें सत्ताधारी पार्टी को बहुमत मिला है। विधेयक जेपीसी में जाएगा और इस पर अध्ययन किया जाएगा फिर दोबारा ये बिल संसद में आएगा और चर्चा होगी। इसके बाद यह बिल पास हो सकता है। 

Updated on:
17 Dec 2024 04:49 pm
Published on:
17 Dec 2024 03:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर