राष्ट्रीय

3 मुस्लिम शख्सों को ट्रक ने मारी टक्कर और हुआ फरार, तीनों की मौके पर मौत

कर्नाटक के रायचूर में एक हिट-एंड-रन का मामला सामने आया है। इस हादसे में 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

less than 1 minute read
Feb 28, 2026
Hit and run in Raichur (Photo - IANS)

दुनियाभर में रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के मामले बढ़ते जा रहे हैं और भारत भी इनसे अछूता नहीं है। भारत (India) में आए दिन ही इस तरह की घटनाएं होती हैं और इनमें से कई मामले तो हिट-एंड-रन (Hit-And-Run) के भी होते हैं। अक्सर ही वाहन चालक किसी दूसरे वाहन या लोगों को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला अब कर्नाटक (Karnataka) में सामने आया है।

ये भी पढ़ें

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को मिली राहत, कोर्ट ने दी जमानत

3 मुस्लिम शख्सों को ट्रक ने मारी टक्कर और हुआ फरार

कर्नाटक के रायचूर (Raichur) जिले में एक हिट-एंड-रन का मामला सामने आया है। पुलिस ने आज, शनिवार, 28 फरवरी को जानकारी दी कि एक ट्रक ने 3 मुस्लिम शख्सों, जो मोटरसाइकिल पर सवार थे, को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर तुरंत घटनास्थल से फरार हो गया।

तीनों की मौके पर मौत

मरने वालों की पहचान 26 वर्षीय एम. फैयाज, 24 वर्षीय मोहम्मद अली और 19 वर्षीय नूर मोहम्मद के तौर पर हुई है। तीनों रायचूर शहर की सुखानी कॉलोनी के रहने वाले थे। जब एक्सीडेंट हुआ, तब तीनों बसवेश्वर सर्कल से चंद्रमौलेश्वर सर्कल जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रायचूर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ भेज दिया है।

ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू

रायचूर सिटी पुलिस ने घटना के संबंध में FIR दर्ज कर ली है और पुलिस ने ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। इसके साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि वो जांच कर रहे हैं कि क्या ट्रक ने मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मारी और क्या यह हादसा लापरवाही से ट्रक चलाने की वजह से हुआ।

ये भी पढ़ें

होली पर घर जाना हुआ महंगा, प्राइवेट बसों ने किराया तीन गुना तक बढ़ाया

Updated on:
28 Feb 2026 11:44 am
Published on:
28 Feb 2026 11:40 am
Also Read
View All

अगली खबर