राष्ट्रीय

पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर भारत में आतंक फैलाने की थी साजिश, ग्रेनेड के साथ 3 आतंकी गिरफ्तार

Pakistani ISI-LeT Terrorist: हैदराबाद पुलिस ने रविवार को तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार है। इन तीनों के पास से ग्रेनेड के साथ-साथ बाइक और नकदी भी जब्त किया गया है। तीनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा के इशारे पर भारत में आतंक फैलाने में लगे थे।

2 min read
let_terrrorist.jpg
Three terrorist arrested with grenades was touch with Pakistani ISI-LeT handlers

Pakistani ISI-LeT Terrorist: पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर भारत में आतंक फैलाने वाले तीन आतंकवादियों को आज गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों के पास से हथियार भी जब्त किए गए। जिसमें ग्रेनेड भी शामिल है। बताया जा रहा कि ये भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर बमबारी कर दहशत और तबाही मचाने वाले थे। इन तीनों की गिरफ्तारी हैदराबाद से हुई है। हैदराबाद पुलिस ने सभी की पहचान के साथ-साथ बरामद हथियारों के बारे में जानकारी दी है।

हैदराबाद पुलिस ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान के आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादियों को शहर के मलकपेट से गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान अब्दुल जाहिद, मोहम्मद समीउद्दीन और माज हसन फारूक के रूप हुई है। इन तीनों के पास से चार हथगोले, एक मोटरबाइक और नकदी को जब्त किया गया है।


पुलिस ने कहा कि तीनों शहर में आतंकी हमले की योजना बना रहे थे। अब्दुल जाहिद पहले हैदराबाद में कई आतंकवाद से संबंधित मामलों में शामिल था, जिसमें 2005 में हैदराबाद सिटी पुलिस कमिश्नर के टास्क फोर्स कार्यालय बेगमपेट पर आत्मघाती हमला भी शामिल है। वह पाकिस्तानी आईएसआई-एलईटी हैंडलर के नियमित संपर्क में था।


हैदराबाद पुलिस ने कहा कि विश्वसनीय सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास चार हथगोले मिले थे, जिनका इस्तेमाल उन्होंने हैदराबाद में आतंकवादी हमलों के लिए करने की योजना बनाई थी। गिरफ्तार किए गए कथित तौर पर हैदराबाद से फरार 3 व्यक्तियों के मार्गदर्शन में काम कर रहे थे।


अब्दुल जाहिद ने अपने कबूलनामे में खुलासा किया है कि वो फरहतुल्ला गोरी, अबू हमजाला और मजीद से संपर्क में था और उन्होंने हैदराबाद में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए प्रेरित किया और पैसे भी दिए। पुलिस ने कहा, पाकिस्तान स्थित आकाओं के इशारे पर, जाहिद ने समीउद्दीन और माज हसन को अपने साथ जोड़ लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों लोगों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Updated on:
03 Oct 2022 08:08 am
Published on:
02 Oct 2022 08:36 pm
Also Read
View All
NCPI के दफ्तर के बाहर तैनात हुए सेना के जवान, TMC बागी सासंदों के ज्वाइन करने के बाद बढ़ी सुरक्षा

अमेरिका-ईरान समझौते पर कांग्रेस की आई प्रतिक्रिया, भारत की अर्थव्यवस्था और विदेश नीति पर उठाए सवाल

TMC Rebellion: मिथुन चक्रवर्ती के दगा करने के बाद भी ममता बनर्जी ने नहीं लिया सबक, सितारों पर करती रहीं भरोसा, अब उन्हीं ने अंधेरे में डुबोया

‘खूनी खेल खत्म कर शांति से राजनीति करना चाहते है’, NDA को समर्थन देने पर TMC बागी सांसद ने तोड़ी चुप्पी

मोटिवेशनल स्पीकर से लेकर मैथ टीचर तक, कौन हैं NCPI के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष? TMC के 20 सांसदों ने पार्टी में किया विलय