राष्ट्रीय

11 महीने से किसान आंदोलन की वजह से बंद टीकरी बॉर्डर खुल सकती है आज शाम तक

पिछले 11 महीने से किसान आंदोलन की वजह से जो टीकरी बॉर्डर बंद थी, वह आज शाम तक खुल सकती है। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2021, 10:01 AM IST
tikriborder.jpg
Tikri Border is expected to open today by evening

नई दिल्ली। पिछले 11 महीने से चल रहे किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली और बहादुरगढ़ से लगी टीकरी बॉर्डर बंद थी। पर अब इसके आज 29 अक्टूबर की शाम तक खुलने की उम्मीद है। टीकरी बॉर्डर को खोलने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। गुरुवार को दिनभर टीकरी बॉर्डर पर हलचल रही। इसके बाद देर रात तक इस बॉर्डर को क्लियर करने का कुछ काम भी कर दिया गया।

बैरिकेडिंग और डिवाइडर्स हटाए गए

टीकरी बॉर्डर को खोलने के लिए गुरुवार को 7 लेयर में से 5 लेयर की बैरिकेडिंग और कुछ डिवाइडर्स भी हटाए गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने क्रेन की मदद से बॉर्डर पर बनी कॉन्क्रीट की दीवार और कुछ पत्थरों को भी हटाया है। अब बैरिकेडिंग की एक मोटी दीवार बची हुई है, जिसे जल्द ही हटाकर आज शाम तक टीकरी बॉर्डर को खोला जा सकता है।

कुछ दिन पहले ही हुई थी टीकरी बॉर्डर को खोलने के लिए मीटिंग

अभी कुछ दिन पहले ही हरियाणा सरकार की एक कमेटी और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल के बीच टीकरी बॉर्डर को खोलने के लिए मीटिंग हुई थी। पुलिस अधिकारियों और उद्योगपतियों की मौजूदगी में हुई इस मीटिंग के बाद से ही यह उम्मीद जताई जा रही थी कि टीकरी बॉर्डर जल्द ही खुल जाएगी और अब आज शाम तक यह बॉर्डर खोली जा सकती है।

आज शाम तक हटा दी जाएगी बची हुई बैरिकेडिंग

टीकरी बॉर्डर पर मौजूद सुरक्षा बल के जवानों के टीकरी बॉर्डर पर बची हुई बैरिकेडिंग आज शाम तक हटा दी जाएगी। इसके बाद बॉर्डर को खोलकर यातयात की सुविधा भी फिर से शुरू कर दी जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

मेरे लिए तुम ही रह गए हो- संजय गांधी की मौत के बाद राजीव से बोली थीं इंदिरा, जानिए राजनीति में एंट्री की कहानी

आंध्र प्रदेश में फिर भारी बारिश का खतरा, 2 नवंबर से कई जिलों में IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार में भी बदलेगा मौसम

फैक्ट्रियों की चिमनियों से निकलने वाला धुआं बनेगा कमाई का जरिया, जानिए कार्बन कैप्चर तकनीक की पूरी कहानी