राष्ट्रीय

TMC Crisis: बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी के सामने फिर रखा पार्टी सलाहकार बनने का प्रस्ताव, टीएमसी ने कहा-‘यह गैरकानूनी है’

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने अरूप रॉय को पार्टी अध्यक्ष घोषित कर दिया है। ऋतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी को मुख्य सलाहकार के रूप में शामिल होने का न्योता दिया है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी में संकट गहराया है, जबकि कई विधायक और सांसद बागी गुट के साथ खड़े हैं।
2 min read
Jun 23, 2026
Ritabrata Banerjee
TMC Crisis: ऋतब्रत बनर्जी(फोटो-IANS)

TMC: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के बागी गुट ने सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ विधायक अरूप रॉय को 'असली तृणमूल कांग्रेस' का अध्यक्ष घोषित कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम की अगुवाई विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने की। खास बात यह रही कि बागी खेमे ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी अपने साथ आने का खुला ऑफर दे दिया।

ऋतब्रत बनर्जी ने क्या कहा?


कोलकाता में आयोजित एक विशेष मीटिंग के बाद ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि बागी गुट के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अरूप रॉय को पार्टी अध्यक्ष चुना है। उनके मुताबिक यह फैसला पार्टी के नियमों के तहत बुलाए गए विशेष सत्र में लिया गया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब यह बहस नहीं है कि कौन असली है और कौन नकली, क्योंकि उनका दावा है कि वही तृणमूल कांग्रेस की असली राजनीतिक धारा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ममता बनर्जी के लिए क्या कहा गया?


ऋतब्रत बनर्जी ने इस दौरान ममता बनर्जी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी बागी तृणमूल गुट में शामिल होकर मुख्य सलाहकार की भूमिका निभाना चाहें, तो उनका स्वागत है।

बागी गुट में किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी


अरूप रॉय को अध्यक्ष बनाए जाने के साथ-साथ बागी गुट ने संगठन में कई और नियुक्तियां भी कीं। पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास, विधायक फिरहाद हकीम, रथिन घोष और सबीना यास्मीन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि नए नेतृत्व के तहत अब जिला समितियों, प्रदेश इकाई और प्रवक्ताओं के पैनल का गठन भी जल्द शुरू किया जाएगा।

टीएमसी ने क्या कहा?


टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि कुछ लोग हमारी पार्टी के नाम का इस्तेमाल करके एक होटल में गतिविधियां कर रहे हैं। यह गैर-कानूनी है। उन्हें ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। हमारा मानना ​​है कि तृणमूल कांग्रेस का मतलब ममता बनर्जी है और ममता बनर्जी का मतलब तृणमूल कांग्रेस है। उन्होंने आगे जोड़ा कि कुछ लोग साजिश के तहत बेईमानी कर रहे हैं और ताकत का गलत इस्तेमाल करके व दबाव डालकर दूसरों को अपने साथ जुड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

Updated on:
23 Jun 2026 01:18 am
Published on:
23 Jun 2026 12:54 am
Also Read
View All
पहले बाली ट्रिप की फेल, फिर चेतन के साथ मिलकर केतन को उतारा मौत के घाट; पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

केतन अग्रवाल मर्डर केस पर फूटा अभिनेत्री आंचल खुराना का गुस्सा, गर्लफ्रेंड सिया को लेकर बोलीं- शादी नहीं करनी थी तो बता देती

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में जोरदार बारिश, अगले 2-4 दिन में गुजरात, एमपी, राजस्थान और यूपी में एंट्री

आज हम जैसे दिखने की शुरुआत 20 लाख साल पहले हुई? इंसानी पूर्वजों के शरीर में अचानक आया था बड़ा बदलाव

अब ओट्स के लिए विदेशों पर निर्भर नहीं भारत, मध्यप्रदेश के वैज्ञानिकों ने विकसित की स्वदेशी ग्रेन ओट्स किस्म