राष्ट्रीय

Video: TMC विधायक मदन मित्रा की गाड़ी पर लोगों ने फेंके अंडे, चोर-चोर के लगाए नारे

TMC Leader Attacked: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में टीएमसी विधायक मदन मित्रा की गाड़ी पर हमला हुआ। प्रदर्शनकारियों ने अंडे फेंके और 'चोर-चोर' के नारे लगाए, जबकि विधायक ने इस घटना के लिए बीजेपी समर्थित उपद्रवियों को जिम्मेदार ठहराया।

2 min read
Jun 07, 2026
West Bengal political crisis
TMC विधायक मदन मित्रा की गाड़ी पर हुआ हमला (Photo-IANS)

Madan Mitra Car Attack: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी राजनीतिक संकट से गुजर रही है। इसी बीच पार्टी के नेताओं पर हमले की भी खबरें सामने आ रही है। अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी के बाद टीएमसी के विधायक मदन मित्रा की गाड़ी पर हमले की घटना सामने आई है। शनिवार रात उत्तर 24 परगना में युवकों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया और उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। इसके अलावा युवकों ने चोर-चोर के भी नारे लगाए।

ड्राइवर के साथ की मारपीट

TMC विधायक मदन मित्रा ने आरोप लगाया है कि उनके ड्राइवर के साथ मारपीट की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस समय गाड़ी पर हमला हुआ, उस समय वे मौजूद नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विधायक मित्रा को अशांति की खबर मिली थी। इसके बाद वह उस इलाके में गए थे। फिर कुछ समय बाद ही युवकों के एक समूह ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। 

बीजेपी पर लगाया आरोप

टीएमसी विधायक ने इस घटना को अंजाम देने का बीजेपी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी समर्थित उपद्रवियों ने घटना को अंजाम दिया है। विधायक ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

बागी विधायकों को किया था चैंलेज

बता दें कि टीएमसी विधायक ने बागी विधायकों को चैंलेज किया था। उन्होंने कहा कि यदि हिम्मत है तो ममता बनर्जी के चेहरे के बिना चुनाव जीतकर दिखाओ। मदन मित्रा को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है। 

अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हुआ हमला

इससे पहले टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और विधायक कल्याण बनर्जी पर भी हमले की खबर सामने आई थी। अभिषेक बनर्जी पर सोनापुर में भीड़ ने हमला किया था। इस दौरान उन पर पथराव और अंडे भी फेंके गए। दरअसल, अभिषेक बनर्जी चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे। वहीं इसके बाद कल्याण बनर्जी पर भी हमला हुआ था। इस हमले में उनके सिर पर चोट लग गई और खून भी बहने लगा।

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी ने एक आंदोलन भी किया था। ममता बनर्जी ने इन हमलों का आरोप बीजेपी पर लगाया है।

Published on:
07 Jun 2026 08:20 am