राष्ट्रीय

बुलडोजर एक्शन पर अभिषेक बनर्जी का आया रिएक्शन, बोले- मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

Abhishek Banerjee: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को अपने आवास पर हुई बुलडोजर कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस कार्रवाई से कोई फर्क नहीं पड़ता।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 9:38 PM IST
attack on Abhishek Banerjee
सांसद अभिषेक बनर्जी (फाइल फोटो/ANI)

Bulldozer Action: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को अपने आवास पर हुई बुलडोजर कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है। उऩ्होंने कहा कि इस कार्रवाई से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और वे 'बुलडोजर राजनीति' से डरने वाले नहीं हैं। इससे पहले अभिषेक बनर्जी ने अपने आवास के बाहर बने एक अस्थायी ढांचे को बुलडोजर कार्रवाई के जरिए हटाए जाने के बाद निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बनर्जी ने क्या बताया?

निर्वाचन आयोग में दर्ज कराई शिकायत में बनर्जी ने डराने-धमकाने और टीएमसी के चुनाव चिह्न विवाद से जुड़े मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश करने के आरोप लगाएं हैं। उन्होंने आयोग से अधिकारियों को निर्देश जारी करने का आग्रह किया ताकि चुनाव चिह्न विवाद मामले से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जा सके।

आवास की हुई थी रैकी

बनर्जी ने बताया कि 6 और 7 नवंबर की रात कुछ लोगों के एक समूह ने उनके आवास-सह-कार्यालय पर हमला किया था। इसके बाद 10 और 11 नवंबर को उनके आवास के बाहर रैकी जैसी गतिविधियां' की गई। उन्होंने कहा कि ये गतिविधियां उनके आवास-सह-कार्यालय को निशाना बनाने के लिए की गई थी।

उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए आशंका जताई की बीजेपी से जुड़े लोग चुनाव आयोग में जमा करने के लिए तैयार किए गए दस्तावेजों, हलफनामों और अन्य सामग्रियों को जबरन अपने कब्जे में लेने के इरादे से घर को निशाना बना रहे हैं और आगे भी उनकी यह कोशिश जारी रह सकती है।

आवास पर बने अस्थाई अतिक्रमण को हटाया

इससे पहले गुरुवार को कोलकाता नगर निगम (KMC) के अधिकारी बनर्जी के कालीघाट स्थित घर के पास बुलडोजर लेकर पहुंचे और सांसद के घर के सामने बांस से बने एक अस्थाई ढांचे को हटा दिया था। अधिकारियों के मुताबिक, यह ढांचा फुटपाथ पर बना हुआ था, जिससे फुटपाथ का इस्तेमाल करने वाले स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही थी। बुलडोजर कार्रवाई से पहले बनर्जी के घर पर केंद्रीय बलों की भारी टुकड़ी तैनात की गई थी।

BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प

यह कार्रवाई सांसद के 39वें जन्मदिन के मौके पर उनके घर के बाहर भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच देर रात हुई झड़पों के कुछ दिनों बाद हुई है। वहीं, बुलडोजर कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए बनर्जी ने एक्स पर लिखा कि कितने भी बुलडोजर मेरी आवाज को खामोश नहीं कर सकते और न ही मेरे संकल्प को तोड़ सकते हैं।

Updated on:
12 Nov 2026, 9:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शरद पवार और सुनेत्रा पवार के गुटों के एक होने की चर्चा पर सुप्रिया सुले ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे कोई प्रस्ताव नहीं मिला

परिसीमन के जरिए सबके निर्वाचन क्षेत्र बिगाड़ना चाहती है मोदी सरकार, कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

Mumbai Crime: मेकअप आर्टिस्ट के घर मिला कोकीन का बड़ा जखीरा, 21.13 करोड़ रुपए की नशीली खेप जब्त, 2 गिरफ्तार

तमिलनाडु में मतदाता सूची का प्रारूप हुआ जारी, SSR प्रक्रिया के बाद चेन्नई में बढ़ी मतदाताओं की संख्या

दिल्ली की जहरीली हवा बन रही बच्चों के लिए जिंदगीभर का खतरा, जानिए बड़ो से ज्यादा बच्चों पर कैसे पड़ता है इसका दुष्प्रभाव