12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब सिफारिश से नहीं मिलेगी विधानसभा की टिकट, पंजाब चुनावों में टिकट वितरण को लेकर सचिन पायलट ने किया ऐलान

Sachin Pilot: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने टिकट बंटवारे का फॉर्मूला स्पष्ट कर दिया है। सचिन पायलट ने कहा कि टिकट का फैसला आम सहमति और योग्यता के आधार पर होगा। लोग सिफारिश लेकर आएंगे लेकिन मेहनती कार्यकर्ताओं और युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 12 Nov 2026, 4:47 PM IST

Sachin Pilot

पंजाब कांग्रेस इंचार्ज सचिन पायलट (इमेज सोर्स-ANI)

Punjab Elections 2027: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने ‘युवा कल्याण यात्रा’ में टिकट वितरण को लेकर भी अहम ऐलान किया है। यात्रा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि अब किसी को भी सिफारिश के आधार पर टिकट नहीं मिलेगा। टिकट वितरण की प्रक्रिया आम सहमति से तय होगी। इसमें सबसे पहले प्राथमिकता उन लोगों को मिलेगी जो जमीनी स्तर पर काम करते हैं और इसके हकदार हैं।

युवाओं को दिया जाएगा मौका

बता दें कि पंजाब में कांग्रेस की चमकौर साहिब से युवा कल्याण यात्रा की शुरुआत हुई। इस यात्रा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि पंजाब आज न्याय मांग रहा है। वह अपने अधिकार और युवाओं के लिए ऐसा भविष्य मांग रहा है कि जो नशा मुक्त हो, रोजगार से भरपूर हो और सुरक्षित हो।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने पंजाब के युवाओं को बेहद खराब हालात में धकेल दिया है। इस मौके पर सचिन पायलट ने अपने युवा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि टिकट वितरण आम सहमति से लिया जाएगा, साथ ही ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका दिया जाएगा।

सिफारिश नहीं होगी टिकट वितरण का आधार

सभा को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि इस बार कांग्रेस पंजाब के किसानों और युवाओं के लिए एक रोडमैप तैयार करेगी। इससे आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी उन्ही को टिकट देगी जो कड़ी मेहनत करते हैं, जमीनी स्तर पर काम करते हैं और जो इसके हकदार हैं। इस दौरान हर कोई सिफारिश लेकर आएगा लेकिन उन्हे टिकट सिर्फ काम के आधार पर दिया जाएगा।

चंड़ीगढ का मुद्दा फिर उठा

इस सभा में ही केंद्र शासित प्रदेश चंड़ीगढ़ को लेकर एक बार फिर से मुद्दा उठाया गया है। कांग्रेस समिति के अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि 4 तारीख को हुई रैली का नाम इंसाफ रैली इसलिए रखा गया था, क्योंकि पंजाब हर मोर्चे पर इंसाफ चाहता है। उनका कहना है कि पंजाब पानी और चंड़ीगढ़ के मुद्दे पर भी इंसाफ चाहता है।

उन्होंने कहा कि साल 1966 के बाद पांच साल के अंदर पंजाब को चंड़ीगढ़ देने का वादा किया गया था लेकिन वह अभी तक पंजाब को नहीं मिला है। ऐसे में पंजाब पानी, नशे की लत से छुटकारा, रोजगार और सुरक्षा हर मोर्चे पर इंसाफ चाहता है।