राष्ट्रीय

TMC में टूट पर अग्निमित्रा पॉल का तंज- ‘जो पार्टी दूसरों को टुकड़े-टुकड़े कहती थी, आज खुद टुकड़ों में बंट गई’

Agnimitra Paul on TMC: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रहे राजनीतिक विवाद को लेकर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि TMC अब पहले जैसी पार्टी नहीं रह गई है और इतनी जल्दी उसके भीतर टूट देखने को मिलेगी, इसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी।
2 min read
Sep 22, 2026
Agnimitra Paul
अग्निमित्रा पॉल (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Agnimitra Paul on TMC: कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रहे राजनीतिक विवाद को लेकर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि TMC अब पहले जैसी पार्टी नहीं रह गई है और इतनी जल्दी उसके भीतर टूट देखने को मिलेगी, इसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जो लोग कभी 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के समर्थन और 'भारत के टुकड़े होंगे' जैसे नारों को लेकर दूसरों पर सवाल उठाते थे, आज वही स्थिति टीएमसी के भीतर दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी अब खुद टुकड़ों में बंटती नजर आ रही है।

मजबूत विपक्ष का होना जरूरी

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि राजनीति में मजबूत विपक्ष जरूरी है और विपक्ष के साथ मुकाबला लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है। उन्होंने 2021 से 2026 के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा के विपक्ष में रहने का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान पार्टी ने तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में सरकार को मजबूती से घेरा था। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर और बाहर भाजपा और टीएमसी के बीच जिस तरह की राजनीतिक लड़ाई देखने को मिलती थी, आज वह स्थिति नहीं है।

कीर्ति आजाद के सीआईडी मामले पर भी बोलीं अग्निमित्रा

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद को जबरन वसूली मामले में सीआईडी के समक्ष पेश होने के लिए बुलाए जाने पर भी अग्निमित्रा पॉल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कीर्ति आजाद की गलती नहीं है, बल्कि उन्होंने पार्टी पर ही निशाना साधते हुए टीएमसी पर लंबे समय से 'उगाही', 'सिंडिकेट' और 'कट मनी' को लेकर शासन किया है, कीर्ति आजाद उसी पार्टी के नेता हैं। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि कीर्ति आजाद ने वही किया जो पार्टी ने उन्हें सिखाया है। उन्होंने उन्हें पार्टी का 'अच्छा और आज्ञाकारी छात्र' बताते हुए कहा कि 'जैसी पार्टी, वैसा नेता'।

'वंदे मातरम्' को लेकर भी अग्निमित्रा पॉल का बयान

'वंदे मातरम्' गाने को लेकर चल रही बहस पर अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस पर इतना विवाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत माता देश के हर नागरिक की मां है, चाहे वह किसी भी धर्म से संबंधित हो। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुस्लिम, ईसाई, जैन, बौद्ध या सिख है, तब भी भारत उसकी मां है। ऐसे में 'वंदे मातरम्' की कुछ पंक्तियां गाने को लेकर विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि लोग चाहें तो दो पंक्तियां गाएं या पूरा गीत, लेकिन इसे खुशी और सम्मान के साथ गाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि इस मुद्दे को धर्म से जोड़ने की जरूरत क्यों पड़ रही है।

Updated on:
22 Sept 2026 05:24 pm
Published on:
22 Sept 2026 05:24 pm
Also Read
View All
‘अपराधी की जाति’ वाले बयान पर रूडी बोले- तेजस्वी कभी-कभी ठीक बात बोल लेते हैं, आगे भी समझदारी दिखाएं

मुफ्त की लग्जरी कारें, चार्टर्ड फ्लाइट और विदेश दौरे : BJP ने पूछा- UDF मंत्रियों पर इतना मेहरबान कौन?

‘पीएम मोदी को जमीन में गाड़ने की बात करने वाला किसका चेला था?’ BJP के ‘लालू का चेला’ वाले पोस्ट पर रोहिणी का पलटवार

Mumbai News: बेटे साहिल वाकोडे को खोने के बाद पछता रहे पिता, बोले- उसे IIT में रुकने की सलाह देकर गलती कर दी

महाराष्ट्र में ‘वोट चोरी’ का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात, मांगी बूथ-वार जानकारी