राष्ट्रीय

TMC-कांग्रेस पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ गई, ममता दीदी की विदाई तय है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने पश्चिम बंगाल की 'दम दम उत्तर विधानसभा' में जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर तीखा हमला बोला।

2 min read
Apr 23, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Photo- IANS)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की 'दम दम उत्तर विधानसभा' में जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में अमित शाह ( Amit Shah) ने कांग्रेस और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जमकर हमला बोला। गृह मंत्री ने TMC पर भी निशाना साधा है। अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर की गई टिप्पणी पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें

कॉलेजों में स्टूडेंट्स के जरिए बेची जा रही ड्रग्स, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ये बेहद चिंताजनक, इसे गंभीरता से लें

अमित शाह बोले- राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर अमित शाह ने तीखा पलटवार किया है। अमित शाह ने कहा कि खड़गे, पहले इस तरह के बयान नहीं देते थे। यह राहुल बाबा के साथ रहने का असर है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह रहे हैं। राहुल गांधी जितने अधिक अपशब्द PM मोदी के लिए इस्तेमाल करेंगे, उतना ही कमल शान से खिलेगा।

बंगाल में एक भी सीट नहीं जीतेगी कांग्रेस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की 'दम दम उत्तर विधानसभा' क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। चुनावी रैली में शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने बंगाल में बीजेपी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस, पश्चिम बंगाल में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। अमित शाह ने दावा किया कि कांग्रेस तमिलनाडु और पुडुचेरी में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी, जबकि असम में उसे अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा।

TMC पर भड़के अमित शाह

अमित शाह ने ममता बनर्जी और TMC पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से ममता बनर्जी की स्थिति और कमजोर हो जाएगी। शाह ने दावा किया कि इस बार बंगाल चुनाव के बाद ममता दीदी की राजनीतिक विदाई हो जाएगी। यह चुनाव बंगाल में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। अमित शाह ने जोर देकर कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल का मुख्यमंत्री बंगाली ही बनेगा।

महिलाओं की सुरक्षा पर बोलते हुए शाह ने आरोप लगाया कि TMC शासन में माताओं, बहनों और बेटियों को भय का माहौल है। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य की महिलाओं को भयमुक्त जीवन मिलेगा। जनसभा में शाह ने लोगों से अपील की कि वे TMC के बहकावे में न आएं।

चुनावी सभा में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

अमित शाह ने चुनावी सभा में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में आतंकियों को बिरयानी खिलाई जाती थी और उनका सत्कार किया जाता था। भाजपा सरकार ने आतंकियों को उनके घर में घुसकर जवाब दिया। पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया, जिसमें आतंकियों को उनके ठिकानों पर मारा गया।

अमित शाह बोले- 4 मई को 'दीदी' की विदाई होगी

अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि 4 मई को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। 9 बजे पहला राउंड आएगा, 10 बजे दूसरा राउंड आएगा और दोपहर 1 बजे तक गिनती समाप्त होते-होते ममता दीदी का टाटा-बाय-बाय हो जाएगा। एक तरह से दीदी को बंगाल से विदा कर दिया जाएगा। शाह ने दावा किया है कि 5 मई के बाद सिडिकेंट वाले बंगाल छोड़कर पलायन कर लेंगे।

ये भी पढ़ें

बंगाल और तमिलनाडु चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 1000 करोड़ से अधिक रुपए जब्त किए
Also Read
View All