राष्ट्रीय

Rail Jihad: क्या है ‘रेल जिहाद’, क्यों चर्चा का विषय बना ये शब्द?

Rail jihad: आपने जिहाद से जुड़े कई नाम सुने होंगे जैसे लव जिहाद, लैंड जिहाद पर क्या आपने रेल जिहाद सुना है? आइए जानते है क्या है रेल जिहाद और कहा से आया ये नाम, क्यों रेल जिहाद इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
2 min read
Feature image

Rail Jihad: देश में कई बार देखा जाता है की लोग अपनी मांगे मनवाने के लिए रेल ट्रैक का इस्तेमाल करते है। कई जगहों पर ट्रैक पर असमान्य गतिविधियों की खबरें पढ़ी होगी पर इन दिनों एक शब्द बहुत चर्चा में बना हुआ है 'रेल जिहाद।' दिल्ली के बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इस नाम 'रेल जिहाद' का नाम दिया है। उनका मानना है की यह सब मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

क्यों कहा रेल जिहाद?

कपिल मिश्रा ने बताया कि देश में जो रेल हादसे हो रहे हैं, ये हादसे नहीं, साजिश है। जब वंदे भारत चल रही है तो पत्थर मारो, ट्रेन की पटरी पर सिलेंडर रख दो और ऐसे लोग पकड़े भी जा रहे हैं। इसको हम रेल जिहाद कह सकते हैं।

मोदी सरकार को बदनाम करने की कोशिश

नेता कपिल मिश्रा ने कहा यह एक नए तरीके का आतंकवाद है जिसमे छोटे-छोटे बच्चे रेल की पटरियों को तोड़ रहे हैं, पेच निकाल रहे हैं क्योंकि इस देश में समाज का एक ऐसा वर्ग है, जिसको तरक्की और विकास पसंद नहीं है। जो मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक गिरने को तैयार है।

साथ ही भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, कहीं ना कहीं भारत विरोधी तत्व सक्रिय हैं, जो भारत की ना तो अर्थव्यवस्था को बढ़ाना चाहते हैं ना भारत के सफर को आगे ले जाने देना चाहते हैं। भारत की अर्थव्यवस्था के लिए ट्रेन काफी जरुरी हिस्सा है। भारत में करोड़ों लोग प्रतिदिन इससे सफर तय करते हैं। वो इसके अंदर दहशत का माहौल पैदा करना चाहते हैं, वो देश में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहते हैं। ये बढ़ता हुआ भारत है, यह सशक्त भारत है। हमारे रेलवे कर्मचारी और रेलवे फोर्स, मंत्रालय सब सजग और जागरूक है। विधायक ने इसके खिलाफ एक्ट बनाए जाने के लिए भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से घर लगाई।

Updated on:
23 Sept 2024 02:32 pm
Published on:
23 Sept 2024 08:20 am
Also Read
View All
’14 बार लिखे पत्र लेकिन किया नजरअंदाज’, राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले खरगे का चुनाव आयोग को लेकर बयान

Amit Shah: ‘हर हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं’, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

74 शिक्षक वहां तैनात, जहां पढ़ने वाला एक भी बच्चा नहीं, स्कूलों पर शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट ने किया खुलासा

CEC विवाद पर आज रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे खरगे-राहुल, विपक्ष के 10 सांसदों को मिली मुलाकात की मंजूरी

‘जो आदमी डरता है, आज या कल मरता है’, कांग्रेस ने पीएम मोदी डरा हुआ बताया, राष्ट्रपति से मिलने से पहले संविधान सदन में जुटे विपक्षी सांसद