राष्ट्रीय

Earthquake: ट्रेन के डिब्बे की तरह हिलने लगा घर, लगा आज तो… भूकंप से लोगों में दहशत

Earthquake: दिल्ली एनसीआर में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।
less than 1 minute read
Feb 17, 2025
Feature image

Earthquake: दिल्ली में सोमवार सुबह आए भूकंप के बाद कई लोग अपनी अनुभवों को साझा करते हुए काफी घबराए हुए दिखाई दिए। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाले अजय कुमार ने बताया कि भूकंप के झटके बिल्कुल वैसे थे जैसे ट्रेन का डिब्बा हिलता है, और उनका पूरा मकान भी हिलने लगा। उन्होंने कहा कि एक पल के लिए उनका पूरा परिवार घबरा गया और बच्चे बिस्तर से उठकर बैठ गए।

लोगों को लग रहा था डर

लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके महसूस होते ही वे अपने घरों से बाहर निकल गए और पूरी कॉलोनी में लोग एक-दूसरे से कह रहे थे कि भूकंप आया है। कुछ लोगों ने महसूस किया कि जैसे सब कुछ अपनी जगह से हिलकर दूसरी जगह आ रहा हो। एक अन्य शख्स ने कहा कि भूकंप के झटके काफी तेज थे और शुरुआत में यह समझ नहीं आया कि हो क्या रहा है। फिर, जब बिस्तर से उठे, तो घर के अंदर सब हिलते हुए महसूस हुआ और फिर स्पष्ट हो गया कि यह भूकंप था।

पहले दिल्ली, फिर बिहार में भूकंप

बता दें कि दिल्ली एनसीआर में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0 मापी गई थी। इसका केंद्र नई दिल्ली में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। यह 28.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। गहराई कम होने और केंद्र दिल्ली में होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में इसे ज्यादा महसूस किया गया। वहीं कुछ घंटों बाद बिहार के सिवान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

Updated on:
17 Feb 2025 09:58 am
Published on:
17 Feb 2025 09:58 am
Also Read
View All
नीट पेपर लीक पर CBI का बड़ा एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

Delhi Protest: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने की सरकार से नहीं मिली गारंटी, फिर शुरू होंगे प्रदर्शन

Punjab Paper Leak: पेपर लीक मामले पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- राजनीतिक फायदे के लिए पंजाब को बदनाम न करें

कंगना रनौत के ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- बेरोजगारी और पेपर लीक से ध्यान भटका रहीं BJP सांसद

प्रियंका गांधी के बयान के बाद एक्शन में नए शिक्षा मंत्री, स्पीकर के बाद अब अमित शाह से मिलने पहुंचे प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू भी साथ