
थाईलैंड के फुकैट में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-379 इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में कुल 156 लोग सवार थे। जांच के दौरान विमान में कोई बम नहीं मिला है। अधिकारियों ने बताया कि विमान फुकैट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था।
वहीं, लंदन जा रहे एयर इंडिया फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई में लैंड हुआ। ईरान और इजरायल के बीच उपजे सैन्य तनाव के बाद यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही कई विमानों को डायवर्ट किया गया।
अहमदाबाद विमान हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद वह सिलिव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने विमान हादसे में जिंदा बचे रमेश विश्वास से बातचीत भी की।
दुर्घटना के बाद पूर्व सीएम विजय रुपाणी (Ex CM Vijay Rupani) की पत्नी अंजलि रूपाणी गुजरात के गांधीनगर स्थित अपने आवास पर पहुंचीं। उनके आवास पर मातम पसरा हुआ है। हादसे में मारे गए लोगों के परिजन अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा है। परिवार के सदस्यों की DNA पहचान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन मृतकों के परिजनों का विशेष ध्यान रख रही है।
विमान दुर्घटना के बाद विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। ब्लैक बॉक्स दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में मदद करता है। ब्लैक बॉक्स दुर्घटना से पहले कॉकपिट के अंदर और विमान प्रणाली में क्या हुआ, इसका सेकंड-दर-सेकंड जानकारी मुहैया कराता है।