
केतन अग्रवाल और सिया गोयल (Photo- @X/ @azizkavish)
Lohagad Fort Murder Case: इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड तो आपको याद ही होगा, जिसकी मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। कुछ इसी तरह की वारदात पुणे में हुई है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मामले में जैसे-जैसे कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ रही है, वैसे ही इसको लेकर तरह-तरह के खुलासे भी हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि केतन अग्रवाल ने अपनी मंगेतर सिया को उसके जन्मदिन से पहले शानदार सरप्राइज दिया था। वायरल वीडिया में कार में बैठे केतन अग्रवाल ने सिया की आंखें अपने हाथ से बंद कर से एक खूबसूरत फूल उसे देता है। उस वक्त चेहरे के हावभाव देखकर अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है कि सिया के शातिर दिमाग में मर्डर की खौफनाक स्क्रिप्ट चल रही थी।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि केतन अग्रवाल द्वारा फूल देते ही सिया के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वहीं केतन ने जैसे ही अपनी गाड़ी की रूफ टॉप ओपन की तो फूलों का खूबसूरत कोरेशन देख सिया के चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है। उसकी यह खुशी देखकर कहीं से भी नहीं लग रहा कि वह साजिश रच रही है। केतन को क्या पता था कि जिस पर वह जान छिड़क रहा है, वह उसकी जान लेने की साजिश रच रही है।
केतन सिया के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन को यादगार बनाने के लिए एक कैफे में ले गया था। इस दौरान सिया बेहद खुश नजर आ रही थी। कैफे में दोनों ने साथ डांस भी किया था, लेकिन उसके बाद जो हुआ वो बहुत ना सिर्फ खौफनाक था।
केतन अग्रवाल के परिजनों ने बताया कि सिया का बर्थडे 19 जून को था। ऐसे में केतन 19 मई से हर दिन सिया का प्री-बर्थडे मान रहा था। केतन हर दिन कुछ न कुछ गिफ्ट देता था, लेकिन उसे क्या पता कि सिया उसे रिटर्न गिफ्ट देगी।
केतन और सिया मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक 'एक्स' यूजर ने लिखा, जब शादी करनी ही नहीं थी तो बेचारे केतन को क्यों फंसाया। क्यों उसकी जान की दुश्मन बनी। एक 'एक्स' यूजर ने लिखा, कभी-कभी एक सच बोलना, एक नहीं कई जिंदगी बचा सकता है। एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, धोखे के बाद सिर्फ एक रिश्ता या इंसान नहीं मरता, बल्कि समाज में बहुत घटिया मैसेज जाता है।
मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह उत्तर प्रदेश के मेरठ के इंदिरा नगर के रहने वाले मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत हत्या का मामला भी खूब सुर्खियों में रहा था। सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद शव के करीब 15 टुकड़े कर एक नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छिपा दिए गए थे।
मध्य प्रदेश के इंदौर के एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की हनीमून के दौरान मेघालय में हुई एक सनसनीखेज हत्या का मामला है। उनकी पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर इस हत्याकांड की साजिश रची थी। 2 जून को उनका क्षत-विक्षत शव मेघायल के पूर्वी खासी हिल्स के सोहरा में एक गहरी खाई से बरामद किया गया था।
Updated on:
24 Jun 2026 12:06 pm
Published on:
24 Jun 2026 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
