राष्ट्रीय

दिल्ली के शकरपुर में तेज रफ्तार कार पलटी, दो लड़कियों की मौत

राजधानी दिल्ली में रफ्तार का कहर देखने को मिला। देर रात शकरपुर इलाके में विकास मार्ग पर हो गया। इस हादसे में लड़कियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वैगनार कार में कुल सात लोग सवार थे। इस हादसे के बाद वैगनार कार बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
less than 1 minute read
car accident in Delhi
car accident in Delhi

देश की राजधानी दिल्ली के शकरपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लड़कियों की मौत हो गई। यह हादसा देर रात शकरपुर इलाके में विकास मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि वैगनार कार में कुल सात लोग सवार थे। इस हादसे में दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई। इनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान दोनों लड़कियों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार हादसे की शिकार कैसे हुई।

फंक्शन से लौट रहा था परिवार
पुलिस के अनुसार, सभी लोग वैगनार कार से दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके से एक कार्यक्रम में शामिल होकर कड़कडूमा अपने घर लौट रहे थे। विकास मार्ग के पास यह हादसा हो गई। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी। ड्राइवर से कार अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया होगा।

यह भी पढ़ें- नगालैंड में सियासी बवाल: NPF के 21 विधायक NDPP में शामिल, भाजपा से भिड़ने की तैयारी



बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार
इस हादसे के बाद वैगनार कार बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा कराया गया।

Updated on:
01 May 2022 07:56 am
Published on:
01 May 2022 07:56 am