राष्ट्रीय

ओमान में बड़ा हमला: 2 भारतीय नागरिकों की मौत, 11 घायल

ओमान में हुए एक हमले में 2 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है और 11 लोग घायल हैं। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
2 min read
Mar 13, 2026
Feature image
विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव असीम महाजन(Photo-ANI)

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमान में हुए एक हमले में 2 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। इसके अलावा 11 अन्य लोग घायल हुए हैं। इन घायलों में 10 लोग भारतीय नागरिक हैं। यह हमला ओमान की राजधानी मस्कट के पास सोहर शहर में हुआ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (खाड़ी क्षेत्र) असीम महाजन ने इस घटना की जानकारी दी है।

संयुक्त सचिव असीम महाजन ने कहा कि आज मस्कट के सोहार शहर में घटी एक घटना साझा करना चाहता हूं। वहां एक हमला हुआ, जिसमें 2 भारतीय नागरिकों की मृत्यु हो गई। हम उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। घायल 11 लोगों में से 10 भारतीय हैं। इनमें से 5 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 5 अन्य का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। हमारा मिशन संबंधित कंपनी और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

इराक के बसरा के पास हुए हमले में 15 लोगों को बचाया गया

विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (खाड़ी क्षेत्र) असीम महाजन ने कहा कि इराक के बसरा के पास हुए हमले में घायल हुए सेफसी विष्णु के बारे में अपडेट देना चाहता हूं। वहां चालक दल के 15 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वे वर्तमान में बसरा के एक होटल में ठहरे हुए हैं। मृतक भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर को लाने और बचाए गए 15 नाविकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। हमारा मिशन दल बसरा में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी ने दी हमने की जानकारी

ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी ने भी इस हमले की जानकारी दी है। अल जजीरा ने अपनी रिपोर्ट में ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि एक ड्रोन हमले में 2 विदेशी नागरिकों की मौत हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि शुक्रवार सुबह एक ड्रोन अल-अवाही औद्योगिक क्षेत्र से टकरा गया। इस हमले में 2 विदेशी नागरिकों की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हुए हैं।

Updated on:
13 Mar 2026 07:06 pm
Published on:
13 Mar 2026 07:06 pm
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के जश्न में उमर खालिद के समर्थन का मामला, पणजी में 2 युवक हिरासत में

Kargil Vijay Diwas: जब अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था- पाकिस्तान कल का सूरज नहीं देख पाएगा, नवाज शरीफ के छूट गए थे पसीने

Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों की ऐतिहासिक जीत, अब NTA पर बैन और सख्त कानून की मांग: NSUI

‘उन लोगों से माफी मांगता हूं, जिन्हें धन्यवाद नहीं कह पाया’, CJP प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद अभिजीत दीपके ने जारी किया नया वीडियो

Delhi Metro के सभी स्टेशन यात्रियों के लिए फिर से खुल गए, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आया गृह मंत्री अमित शाह का बयान