
Arvind Sawant Statement EVM Fire: महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने बड़ा बयान दिया है। सावंत ने देश को लूटे जाने और जन प्रतिनिधियों को पर्याप्त समय न मिलने पर गहरा दुख जताते हुए दावा किया है कि उनकी लगभग 4,000 ईवीएम (EVM) मशीनें जला दी गई हैं। वहीं दूसरी ओर, इस मामले में एक बड़ा प्रशासनिक लिंक सामने आया है।
जहां पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल होने वाली 4,000 ईवीएम मशीनें कोलकाता की एक सरकारी इमारत में आग लगने की वजह से जलकर खाक हो गई हैं। सरकार में मंत्री कौशिक चौधरी के मुताबिक इस पूरे गंभीर नुकसान की जांच की जा रही है, जिसने अब एक नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है।
ईवीएम मशीनों के खाक होने पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने देश में तानाशाही के बढ़ते खतरे और राजनीतिक दलों पर हो रहे हमलों को लेकर गंभीर चिंता जताई। चुनावी आंकड़ों पर संदेह जताते हुए इमरान मसूद ने कहा कि अगर हम आज नहीं जागे, तो यह कभी नहीं रुकने वाला है।
पश्चिम बंगाल में ईवीएम जल गईं, चूकि सवाल खड़ा हुआ था कि जिस गांव के अंदर 97 फीसदी मुस्लिम वोट थे, वहां 90 फीसदी वोट बीजेपी को मिल गया. सवाल खड़ा ही हुआ था कि 4000 ईवीएम जला दी गईं। मसूद ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि आज देश के भीतर सुनियोजित तरीके से लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल की एक 9 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में करीब 4000 ईवीएम जलकर खाक हो गईं। यह चौंकाने वाली घटना दक्षिण कोलकाता के अलीपुर इलाके की है, जहां दमकल कर्मियों को आग बुझाने में लगभग 24 घंटे का समय लगा। इस घटना पर गंभीर शक जताते हुए शुभेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री कौशिक चौधरी ने बताया कि नष्ट हुई ईवीएम का इस्तेमाल इसी साल राज्य के 10 विधानसभा क्षेत्रों में हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।