राष्ट्रीय

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का बड़ा दावाः लद्दाख और सिक्किम में दिखे थे UFO, 72 फाइलें की जारी

UFO sightings India: पेंटागन द्वारा जारी 72 यूएफओ फाइलों में लद्दाख, सिक्किम, नेपाल और अमेरिका में देखी गई रहस्यमयी उड़ती वस्तुओं का खुलासा किया गया है। CIA, FBI और NASA के दस्तावेजों में कई घटनाओं का जिक्र मिलता है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2026, 5:25 AM IST
Pentagon UFO files leaked sightings India Ladakh Sikkim
पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी लिन बुकानन ने दावा किया है कि अलास्का, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और पाइरेनीज पर्वतों में एलियंस के गुप्त अड्डे मौजूद हैं। (Photo- IANS)

UFO files: यूएफओ और एलियंस को लेकर तरह-तरह की बाते की जाती रही है। अब इसको लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने यूएफओ और एलियंस से जुड़ी 72 फाइलों को जारी किया है। अमेरिका की ओर से जारी की गई इस नई सामग्री में सीआईए, एफबीआई, नासा और रक्षा विभाग के 53 दस्तावेज, 10 तस्वीरें, छह वीडियो और तीन ऑडियो रिकार्डिंग हैं। रहस्यमय चमकती चीजों की फुटेज भी इस सामग्री में हैं। सबसे खास वीडियो क्लिप जुलाई 2025 की है। इसमें दो तेज रोशनी वाली चीजें चलती हुई दिखाई दे रही हैं। वह एक फार्मेशन की तरह से आगे बढ़ रही हैं।

लद्दाख और सिक्किम में दिखे थे यूएफओ….

इन फाइल्स में सीआईए का एक छह पेज के दस्तावेज भी है। इसमें लद्दाख, सिक्किम क्षेत्रों में फरवरी-मार्च 1968 के दौरान रहस्यमयी उड़ती वस्तुओं का भी जिक्र किया गया है। 19 फरवरी 1968 को उत्तर सिक्किम के लाचुंग, लाचेन, ट्रांगु इलाकों में स्थानीय लोगों ने एक उड़ती हुई वस्तु को देखा था। इसके पीछे से विचित्र तरह की रोशनी निकल रही थी। अमेरिका की ओर से जारी दस्तावेज में इसी साल 4 मार्च को लद्दाख में कई स्थानों पर विचित्र घटनाओं का भी जिक्र किया गया है। चांग ला, फुकचे, कोयुल क्षेत्रों में लोगों ने सफेद रोशनी में एक वस्तु को उड़ते देखा। इनकी आवाज जोरदार धमाके जैसी थी।

नेपाल में भी दिखी चमकदार वस्तु…

नेपाल के कास्की क्षेत्र का भी जिक्र है। जहां 27 मार्च 1968 को तेज रफ्तार चमकदार वस्तु दिखाई दी थी। बाद में पोखरा के पास बाल्टिचौर में एक बड़े धातु की डिस्क आकार का क्रेटर मिला था। जिसकी ऊंचाई लगभग चार फीट थी।

तालाब में आ जा रहे थे रहस्यमयी ऑब्जेक्ट

पेंटागन के जारी दस्तावेजों में अमेरिका के एक तालाब का भी जिक्र है। जहां बार-बार यूएफओ और चमकते हुए गोलों को देखा गया। एफबीआई के एजेंट्स इन घटनाओं के साक्षी बने। उत्तर-पूर्वी अमेरिका के इस सुदूर इलाके में यह तालाब स्थित है। सुरक्षा कारणों से इसकी सटीक लोकेशन साझा नहीं की गई। यहां 2021 में एक निवासी ने लगातार आसमान में अजीबोगरीब चमकती लाइटें देखने की शिकायत की थी। 2024 में जब एफबीआइ एजेंट्स वहां पहुंचे तो उन्होंने भी इन रोशनियों को देखा।

Updated on:
14 Jun 2026, 5:25 AM IST
Published on: