राष्ट्रीय

NEET एग्जाम को लेकर धर्मेंद्र प्रधान बोले, अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा

Dharmendra Pradhan केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए NEET UG परीक्षा को लेकर स्टूडेंट्स के लिए कई बड़ी घोषणाएं की।

2 min read
May 15, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (ANI)

NEET 2026 Exam date Announcement: देशभर में चर्चित NEET पेपर लीक मामले के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने आज बड़ी घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अगले साल से NEET परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT Mode) करवाई जाएगी। साथ ही छात्रों को परीक्षा में 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

NEET-UG: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, परीक्षा से छूट देने की मांग

21 जून को दोबारा होगी परीक्षा

शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि NEET की फिर से परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। छात्रों को इस बार अपनी सुविधा अनुसार परीक्षा शहर और सेंटर चुनने की स्वतंत्रता दी जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ न पड़े। इसी के तहत NTA परीक्षा शुल्क भी वापस करेगी।

परीक्षा रद्द करने की बताई वजह

प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 3 मई को NEET परीक्षा आयोजित हुई थी, लेकिन 7 मई को यह जानकारी सामने आई कि कथित गेस पेपर के सवाल परीक्षा में पूछे गए थे। इसके बाद सरकार ने तुरंत प्रारंभिक जांच शुरू की और मामले को जांच एजेंसियों को सौंप दिया।

शिक्षा माफियाओं पर प्रहार

उन्होंने बताया कि 8 मई से जांच प्रक्रिया शुरू हुई और 12 मई को परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया। मंत्री ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह छात्रों के हित में लिया गया ताकि शिक्षा माफियाओं पर कड़ा प्रहार किया जा सके।

CBI कर रही मामले की जांच

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच अब Central Bureau of Investigation (CBI) कर रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NTA पर भी बोले शिक्षा मंत्री

मंत्री ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद बनाई गई संस्था है, जो हर साल लगभग एक करोड़ छात्रों की परीक्षाएं आयोजित करती है। उन्होंने माना कि इस घटना ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा प्रभावित किया है, इसलिए पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।

NEET 2026 में क्या-क्या होंगे बड़े बदलाव?

परीक्षा अब कंप्यूटर आधारित मोड में होगी।
छात्रों को 15 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा।
अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुन सकेंगे छात्र।
परीक्षा शुल्क वापस करेगी NTA
एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी होंगे।
21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित होगी।

NEET पेपर लीक विवाद के बाद सरकार के ये फैसले छात्रों के लिए बड़ी राहत माने जा रहे हैं। अब सभी की नजरें CBI जांच और NEET 2026 की नई परीक्षा व्यवस्था पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें

NEET एग्जाम की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा
Also Read
View All