राष्ट्रीय

मसूरी दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah, बीएसएफ, सीआरपीएफ और एसपीजी जैसे सुरक्षा बल तैनात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNA) में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टिकोण से जरूरी है ये दौरा।
less than 1 minute read
Feature image

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNA) में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह दौरा सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद जरुरी है। इस दौरान गृह मंत्री के सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि पूरे रूट पर पुलिस, बीएसएफ, सीआरपीएफ और एसपीजी जैसे सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

सुरक्षा का खास इंतजाम

गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा के लिए घर और होटल गृहमंत्री के मार्ग के आसपास हैं उनकी छतों पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा स्थानीय अस्पताल में इमरजेंसी सुविधाएं भी सक्रिय कर दी गई हैं ताकि किसी भी स्थिति में आसानी से सुविधा मिल सके।

क्या है कार्यक्रम?

यह कार्यक्रम प्रशासनिक अधिकारियों और ट्रेनी के लिए आयोजित किया गया है। इस दौरान देश की वर्तमान प्रशासनिक चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा होने की संभावना है।

Updated on:
28 Nov 2024 01:56 pm
Published on:
28 Nov 2024 01:56 pm
Also Read
View All
BJP के ‘सेवा संकल्प’ पर तेजस्वी का तंज, बोले- बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसा नहीं, PM के जन्मदिन पर जलाएंगे 100 करोड़ का दीया-बाती

Crime News: दिल्ली में पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस ने 16 घंटे में पकड़ा, 10 साल की बेटी ने दिया था अहम सुराग

Aaditya Thackeray: ‘न कभी मिला, न उन्हें जानता था’ दिशा सालियान मामले में नाम चर्चा में आने पर बोले आदित्य ठाकरे

UPI पर एमडीआर को लेकर इमरान प्रतापगढ़ी का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- गरीबों को लूटने का एक और तरीका

‘राहुल गांधी को PM फेस मानना होगा, नहीं तो गठबंधन में रहने की क्या जरूरत?’, कांग्रेस नेता के बयान से सियासी हलचल तेज