राष्ट्रीय

अमेरिका में Rahul Gandhi के सिखों को लेकर दिए बयान पर मचा बवाल, केंद्रीय मंत्री ने कहा- खतरनाक नैरेटिव सेट करने की कोशिश

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका (America) के दौरे पर हैं। अमेरिका में राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और आरएसएस (RSS) पर निशाना साधा हैं।
2 min read
Sep 10, 2024

Rahul Gandhi America Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों अमेरिका (America) के दौरे पर हैं। अमेरिका में राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और आरएसएस (RSS) पर निशाना साधा हैं। इसी बीच उन्होंने भारत में सिखों की स्थिति को लेकर एक बयान दिया है जिसके बाद भारत में सियासी पारा बढ़ गया है। राहुल गांधी के इस बयान की बीजेपी नेताओं ने निंदा की है और उन पर निशाना भी साधा है। सिखों को लेकर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने राहुल गांधी पर हमला बोला है।

हरदीप सिंह पुरी ने किया पलटवार

राहुल गांधी के बयान पर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मैं पिछले 60 सालों से ज्यादा समय से "पगड़ी" और "कड़ा" पहन रहा हूं और मुझे आज तक ऐसा कोई नहीं मिला जो कहे कि उसे पगड़ी और कड़ा पहनने से परेशानी है। यह उनके पिता के समय में हुआ था, जब नरसंहार किया गया था। तब हमारे 3 हजार लोग मारे गए थे। ऐसा नहीं है कि उन्हें इन सब बातों की जानकारी नहीं है, वे काफी समय से राजनीति में हैं। यह एक ऐसा बयान है जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। देश के बाहर रहने वाले लोगों को वे भड़काने का काम कर रहे हैं। वे बिना किसी आधार के बयान दे रहे हैं।

क्या है Rahul Gandhi का बयान

अमेरिका में प्रवासी भारतीयों से बात करते हुए राहुल गांधा ने एक व्यक्ति का नाम पूछा। उस व्यक्ति ने अपना नाम बलिंदर सिंह बताया। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि भारत में इस बात को लेकर लड़ाई है कि क्या इन्हें एक सिख के तौर पर पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी? क्या एक सिख गुरुद्वारे जा सकता है? लड़ाई राजनीति को लेकर नहीं है। इस तरह की लड़ाई सिर्फ सिखों के लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है।

Updated on:
10 Sept 2024 03:54 pm
Published on:
10 Sept 2024 03:54 pm
Also Read
View All
विदेश नीति पर जेबी माथर का केंद्र पर निशाना, बोलीं- अमेरिका के सामने स्पष्ट नहीं भारत का रुख

RG Kar Case: आरजी कर केस में गिरफ्तार निर्मल घोष पर हमला, पुलिस सुरक्षा में कोर्ट ले जाते समय भीड़ ने फेंके अंडे

‘नेताजी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’, अपनी ही पार्टी के राज्यसभा सांसद पर भड़क उठी बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल, जानें पूरा मामला

Independence Day 2026: रेलवे नेटवर्क को लेकर हाई अलर्ट! ISI समर्थित मॉड्यूल की साजिश पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर

‘मेरा बच्चा बीमार है’ फ्लाइट कैंसिल हुई तो भड़की महिला, एयरपोर्ट लाउंज में जमकर किया हंगामा; वीडियो वायरल