राष्ट्रीय

NRI से शादी करने भारत आई 71 वर्षीय अमेरिकी महिला की बेहरमी से हत्या, शव को भी जला डाला

71 वर्षीय अमेरिकी महिला रूपिंदर कौर की भारत में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। एनआरआई चरणजीत सिंह ग्रेवाल से शादी करने आई महिला की हत्या के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार हुआ है, साथ ही 50 लाख रुपये की सुपारी की बात सामने आई है। ग्रेवाल फरार है और पुलिस शव के अवशेषों की तलाश में जुटी है। 

2 min read
Sep 18, 2025
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- IANS)

भारतीय मूल की 71 वर्षीय अमेरिकी महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। वह 75 साल के ब्रिटेन निवासी एनआरआई व्यक्ति से शादी करने के लिए भारत आई थी। पुलिस के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अमेरिकी महिला सिएटल से भारत पहुंचने के कुछ ही देर बाद लापता हो गई।

बाद में उसकी लाश मिली। घटना जुलाई की बताई जा रही है, लेकिन खुलकर अब सामने आई है। दरअसल, लुधियाना पुलिस ने महिला के लापता होने के संबंध में दर्ज एक प्राथमिकी में संदिग्धों के नाम दर्ज किए हैं।

ये भी पढ़ें

Crime News: इक्वाडोर में पब्लिक पर सरेआम चलींं ताबड़तोड़ गोलियां, 7 लोगों की मौत

जिससे शादी करने आई, उसी ने करा दी हत्या

पुलिस के मुताबिक, अमेरिकी महिला की पहचान रूपिंदर कौर पंधेर के रूप में हुई। वह लुधियाना के रहने वाले इंग्लैंड निवासी एनआरआई चरणजीत सिंह ग्रेवाल के निमंत्रण पर भारत आई थी। चरणजीत सिंह ही अमेरिकी महिला से शादी करने वाले थे।

पुलिस का कहना है कि ग्रेवाल ने ही कथित तौर पर रूपिंदर कौर की हत्या करवाई थी। बताया जा रहा है कि अमेरिका से भारत आई रूपिंदर का 24 जुलाई को फोन बंद था, जिसका बाद उनकी बहन कमल कौर खैरा को शक हुआ।

28 जुलाई से बंद आ रहा था फोन

खैरा ने 28 जुलाई को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास को सूचित किया, जिसने पुलिस पर मामले की जांच गंभीरता से करने के लिए दबाव डाला। पूरी छानबीन के बाद पुलिस ने पिछले हफ्ते खैरा को रूपिंदर की हत्या के बारे में जानकारी दी।

वहीं, अमेरिकी महिला की हत्या के आरोप में मल्हा पट्टी निवासी सुखजीत सिंह सोनू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के हवाले से यह भी बताया गया है कि सोनू ने अमेरिकी महिला की हत्या कर शव को स्टोररूम में जलाने की बात स्वीकार ली है।

50 लाख रुपये में हुई थी हत्या की डील

पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि सोनू ने ग्रेवाल के कहने पर रूपिंदर का मर्डर किया था। अमेरिकी महिला की हत्या के लिए ग्रेवाल ने सोनू को 50 लाख रुपये देने का वादा किया था।

पुलिस के मुताबिक, हत्या का मकसद पैसा था। रूपिंदर ने भारत आने से पहले ग्रेवाल के खाते में बड़ी रकम ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने बताया कि फिलहाल ग्रेवाल फरार है। पुलिस ने कहा कि सोनू के खुलासे के आधार पर पीड़िता के कंकाल और अन्य सबूत खोजने की कोशिश की जा रही है।

Published on:
18 Sept 2025 08:53 am
Also Read
View All

अगली खबर