राष्ट्रीय

US-Israel-Iran War: ईरान के न्यूक्लियर स्टॉक पर नजर, अमेरिका-इजरायल लेंगे बड़ा फैसला?

US Israel Special Forces Plan: अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बीच ईरान के न्यूक्लियर स्टॉक पर नजर। रिपोर्ट के मुताबिक यूएस-इजरायल विशेष बल भेजने पर विचार कर रहे हैं, जबकि ट्रंप ने ईरान की सैन्य ताकत को लगभग खत्म होने का दावा किया है।

2 min read
Mar 08, 2026
US Israel Iran War: Donald Trump and benjamin netanyahu
Donald Trump and Benjamin netanyahu (Photo - IANS)

US-Israel vs Iran: अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई ईरान में जारी है। वहीं ईरान भी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और इजरायल पर पलटवार करने का कोई भी मौका नहीं गंवा रहा है। एक तरफ जहां अमेरिका और इजरायल के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे, वहीं ईरान भी किसी भी कीमत पर झुकने को तैयार नहीं है। इन सबके बीच अब एक्सियोस की एक रिपोर्ट ने दुनिया भर में सनसनी फैला दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल ईरान में मौजूद उच्च स्तर के यूरेनियम को सुरक्षित करने के लिए अपने विशेष बल (special forces) भेजने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। यह कदम युद्ध के अगले चरण में उठाया जा सकता है। इसका मतलब है कि ईरान के परमाणु संसाधनों पर दोनों देशों का विशेष ध्यान है।

इसी रणनीति को ध्यान में रखते हुए अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने यूएस सेंट्रल कमांड के हवाले से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगर कोई भी अमेरिकी नागरिकों को नुकसान पहुंचाता है, तो अमेरिका बिना किसी झिझक के उसका जवाब देगा। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अगर आप अमेरिकियों को मारते हैं, अगर आप कहीं भी अमेरिकियों को धमकी देते हैं, तो हम आपको बिना माफी और बिना झिझक ढूंढकर मारेंगे।” उन्होंने अपने पोस्ट के साथ 21 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें हालिया सैन्य अभियानों के दौरान अमेरिकी बलों की कार्रवाई के दृश्य दिखाए गए हैं।

ईरान की सैन्य ताकत लगभग खत्म: ट्रंप

ईरान के साथ जारी सैन्य संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेनाओं ने ईरान की नौसेना, वायुसेना और मिसाइल क्षमताओं को गंभीर नुकसान पहुंचाया है और उसकी सैन्य ताकत काफी कमजोर हो चुकी है। ट्रंप ने कहा, “हमने उनकी नेवी को खत्म कर दिया, 44 जहाज तबाह कर दिए। उनकी एयर फोर्स भी खत्म कर दी, हर विमान नष्ट कर दिया गया।” जब उनसे पूछा गया कि क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है, तो ट्रंप ने जवाब दिया, “नहीं, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।”

Published on:
08 Mar 2026 11:54 am