
Oslo blast near US embassy (AI Image)
US embassy Oslo: नॉर्वे के ओस्लो में रविवार को अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई। स्थानीय पुलिस की ओर से इसकी जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि धमाके का कारण क्या था या इसमें कौन शामिल था।
Oslo पुलिस विभाग के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार यह धमाका रात लगभग एक बजे हुआ। पुलिस टीम अमेरिकी दूतावास के संपर्क में है और अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
स्थानीय मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका बेहद शक्तिशाली था। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धमाके से आसपास के घरों की खिड़कियां और दीवारें तक हिल गई, जबकि चारों ओर धुआं फैल गया। धमाके के तुरंत बाद आसमान में धुएं का गुबार देखा गया। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
धमाके की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंचीं। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की पड़ताल में जुटी हुई हैं।
अमेरिकी दूतावास के पास धमाके से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय है, क्योंकि मौजूदा वक्त में दुनिया भर में तनाव बना हुआ है। सुरक्षा विशेषज्ञ यह भी देख रहे कि यह कही सोची-समझी साजिश तो नहीं।
Updated on:
08 Mar 2026 10:16 am
Published on:
08 Mar 2026 07:15 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
