राष्ट्रीय

Trump-Xi summit: ‘थ्यूसीडाइड्स ट्रैप’ का क्या है मतलब? शी जिनपिंग ने ट्रंप को कर दिया भरी मीटिंग में असहज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने कहा कि हम प्रतिद्वंदी नहीं, सहयोगी हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2026, 9:35 AM IST
Donald Trump and Xi Jinping in Beijing
बीजिंग में डोनाल्ड ट्रंप और ​शी जिनपिंग (फोटो- ANI)

Beijing Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने आज चीन (China) की राजधानी बीजिंग में ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान ट्रंप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुलाकात के बाद अधिकारियों के साथ दोनों राष्ट्राध्यक्षों की बैठक शुरू हो गई है। इस दौरे में सबसे बड़ी चर्चा बोइंग विमान की डील को लेकर है।

चीन अमेरिकी कंपनी बोइंग से लगभग 9 लाख करोड़ रुपये मूल्य के विमानों की खरीद का बड़ा समझौता कर सकता है। यदि यह सौदा पूरा होता है तो यह विश्व की सबसे बड़ी एविएशन डील्स में से एक बन सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को साझेदार होना चाहिए, न कि प्रतिद्वंदी। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि दुनिया बदलाव से गुजर रही है। यह एक सदी में नहीं देखा गया है। उन्होंने वैश्विक अनिश्चितता के बीच अमेरिका और चीन के संबंध को मजबूत करने पर भी जोर दिया है। चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी दुनिया हमारी बैठक को देख रही है।

क्या हम मिलकर वैश्विक चुनौतियों का सामना कर सकते हैं?

शी ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कहा कि क्या चीन और अमेरिका थ्यूसीडाइड्स ट्रैप से उबरकर बड़े देशों के संबंधों का एक नया प्रतिमान बना सकते हैं? क्या हम मिलकर वैश्विक चुनौतियों का सामना कर सकते हैं और दुनिया को अधिक स्थिरता प्रदान कर सकते हैं? क्या हम, अपने दोनों देशों के लोगों की भलाई और मानवता के भविष्य के हित में अपने द्विपक्षीय संबंधों के लिए मिलकर एक उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं?

उन्होंने आगे कहा कि ये ऐसे सवाल हैं जो इतिहास, दुनिया और लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ये हमारे समय के ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब हम दोनों को बड़े देशों के नेताओं के तौर पर देना होगा।

क्या है थ्यूसीडाइड्स ट्रैप?

दरअसल, थ्यूसीडाइड्स ट्रैप के जरिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच हाल में हुए युद्ध की ओर इशारा किया। थ्यूसीडाइड्स ट्रैप को सबसे पहले हार्वर्ड के विद्वान ग्राहम टी. एलिसन ने लोकप्रिय बनाया था। उन्होंने इस शब्द का प्रयोग संघर्ष के बढ़ते जोखिम को उजागर करने के लिए इस्तेमाल किया था। ये जोखिम तब पैदा होते हैं, जब कोई उभरती हुई शक्ति, किसी मौजूदा वैश्विक शक्ति के प्रभुत्व को चुनौती देती है।

ट्रंप ने शी को बताया महान नेता

उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को महान नेता बताया। ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से बेहतर होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वह जिनपिंग के साथ बातचीत को लेकर उत्साहित हैं और अमेरिका में हर कोई इस शिखर बैठक की चर्चा कर रहा है।

ट्रम्प ने कहा कि आपके साथ होना सम्मान की बात है। आपका दोस्त होना सम्मान की बात है और अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से बेहतर होने वाले हैं।

Updated on:
14 May 2026, 9:35 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर पर लिखी बातों को लेकर विवाद, प्रपौत्र ने भेजा कानूनी नोटिस; 15 दिन का दिया अल्टीमेटम

1949 में नेहरू ने फतेह मैदान को अपना नाम देने से किया इनकार, जेवर एयरपोर्ट पर जयराम रमेश के सवाल, आठ महीने में एक भी विदेशी उड़ान नहीं

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस-सपा गठबंधन पर अजय राय ने जताया आत्मविश्वास, कहा – ‘बीजेपी का होगा सफाया’

निशिकांत दुबे की पोस्ट पर सियासी हलचल, क्या महात्मा गांधी जी की हत्या पंडित नेहरु की जानकारी में हुई?

‘तेरा चाचा चोर है…’ सुनते ही प्रियंका गांधी ने जड़ दिया था थप्पड़, इमरजेंसी के बाद स्कूल में हुआ था यह किस्सा