पांच राज्यों के चुनाव में भले ही कांग्रेस की करारी हार हुई है, लेकिन अब कई लोगों का कांग्रेस पर भरोसा कायम है। खास तौर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर लोगों के ऐसे ही भरोसे का एक उदाहरण भी देखने को मिला है। दरअसल एक 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है। उन्होंने इसके पीछे एक खास वजह भी बताई है।
देश की राजनीति में वजूद तलाश रही कांग्रेस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल कांग्रेस पर अब भी लोगों का भरोसा कायम है। खास तौर पर उत्तराखंड में भले ही कांग्रेस ने अपनी सरकार नहीं बनाई लेकिन लोगों के बीच विश्वास बनाने में सफल रही हैं। दरअसल उत्तराखंड की 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नाम कर दी है। हाल में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह हार हुई है। इसके बाद से ही पार्टी में आपसी तनातनी जारी है और हार के कारणों को लेकर मंथन भी जारी है। ऐसे में इस महिला की ओर से उठाया कदम निश्चित रूप से पार्टी में जान फूंकने का काम कर सकता है।
देहरादून की निवासी इस महिला ने राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति करने की खास वजह भी बताई है। इस महिला का कहना है कि, राहुल गांधी और उनके विचारों की देश को जरूरत है।
यह भी पढ़ें - महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की पड़ोसी देश से की तुलना
राहुल गांधी के नाम किया अपनी संपत्ति का मालिकाना हक
78 वर्षीय महिला पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी प्रोपर्टी का मालिक राहुल गांधी को बना दिया है। उन्होंने मालिकाना हक राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है।
पुष्पा मुन्जियाल का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं, इसलिए वो अपनी सम्पति को राहुल गांधी के नाम कर रही हैं।
इतनी संपत्ति की मालिक थी पुष्पा
उत्तराखंड की निवासी इस महिला ने की संपत्ति की बात करें तो इसमें 50 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति। इसके साथ ही 10 तोला सोना भी शामिल है।
महिला की ओर से राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति करने के मामले को लेकर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महिला ने राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके आवास पर जाकर सौंप दिया है।
लालचंद शर्मा ने बताया कि महिला ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने देश की आजादी से लेकर अब तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हों, चाहे राजीव गांधी हों, उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी।
यह भी पढ़ें - अभी न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे नवाब मलिक, विशेष अदालत ने दी घर के खाने और दवाइयों की इजाजत