scriptमहंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की पड़ोसी देश से की तुलना | Petrol Diesel Price Hike Congress Leader Rahul Gandhi Attack On Centre Govt | Patrika News

महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की पड़ोसी देश से की तुलना

Published: Mar 31, 2022 01:02:15 pm

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब तक करीब 6 रुपए कीमतों में इजाफा हो चुका है। यही वजह है कि बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तो बढ़ती कीमतों की तुलना पड़ोसी देश से कर डाली है।

918.jpg
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी गुरुवार को देशभर में प्रदर्शन कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। इस प्रदर्शन को असरदार बनाने के लिए राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शन के दौरान सभी नेता ‘चुनाव खत्म लूट चालू’ के नारे लगाते नजर आए। इस बीच राहुल गांधी मोदी सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी सांसदों ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ गुरुवार को संसद के निकट धरना दिया। राहुल ने विजय चौक पर गैस सिलेंडर और बाइक पर हार भी चढ़ाया।

राहुल गांधी ने भारत में पेट्रोल-डीजल कीमतों की पड़ोसी देशों से तुलना की। साथ ही शायराना अंदाज में केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा। बता दें कि कांग्रेस देशभर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

यह भी पढ़ें – हर परिवार को मुफ्त मिलेंगे सालाना 3 रसोई गैस सिलेंडर, सावंत सरकार ने किया ऐलान


https://twitter.com/hashtag/MehangaiMuktBharat?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, टप्रश्न न पूछो फकीर से, कैमरा पर बांटे ज्ञान, जुमलों से भरा झोला लेकर, लूटे हिंदुस्तान।’ यही नहीं इसके साथ ही राहुल गांधी भारत के पड़ोसी देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी साझा कीं।

इसमें अफगानिस्तान में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर- 66.99, जबकि पाकिस्तान- 62.38, श्रीलंका- 72.96, बांग्लादेश-78.53, भूटान- 86.28, नेपाल- 97.05 और भारत में 101.81 रुपए प्रति लीटर दाम चुकाना पड़ रहा है।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

प्रदर्शन में शामिल हुए ये नेता

राहुल गांधी के अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य सांसद शामिल हुए।

तीन चरणों में ‘महंगाई मुक्त भारत’ अभियान चलाएगी कांग्रेस

कांग्रेस सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कांग्रेस के महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बीते शनिवार को हुई एक बैठक में फैसला लिया गया था कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घेरने के लिए पार्टी 31 मार्च से तीन चरणों में ‘महंगाई मुक्त भारत’ अभियान चलाएगी।

शशि थरूर ने भी साधा निशाना

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं तब हर चीज के दाम बढ़ते हैं। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ा रही थी।

यह भी पढ़ें – दिल्ली सीएम केजरीवाल के घर पर हमला, CCTV कैमरे-सिक्योरिटी बैरियर तोड़े, सिसोदिया ने BJP पर लगाया आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो