राष्ट्रीय

Uttarakhand News: द्रौपदी का डांडा में हिमस्खल में पर्वतारोहण संस्थान के 29 ट्रेनी बर्फ में फंसे, 8 को रेस्क्यू किया, 21 अभी भी लापता

उत्तराखंड के द्रौपदी का डांडा में हुए हिमस्खलन में ट्रेनिंग के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के 29 ट्रेनी फंस गए थे। इनमें से 8 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 21 अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।
2 min read
Oct 04, 2022
Avalanche strikes in Uttarakhand's Danda-2 peak, 29 mountaineers feared trapped
Avalanche strikes in Uttarakhand's Danda-2 peak, 29 mountaineers feared trapped

केदारनाथ के बाद अब उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले में हिमस्खलन की वजह से ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षार्थी बर्फ के पहाड़ पर फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि भटवाड़ी प्रखंड में स्थित द्रौपदी के डांडा-2 पर्वत शिखर पर अभी भी हिमस्खलन में कम से कम 21 लोग फंस हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, डांडा-2 पर्वत पर 122 पर्वतारोहियों का एक समूह नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से बेसिक और एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण ले रहा था. तभी हुए हिमस्थलन में 29 प्रशिक्षु पर्वतारोही फंस गए। हालांकि इनमें से 8 को रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि अन्य 21 की तलाश जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम), उत्तरकाशी के 29 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है। वहीं दो प्रशिक्षकों के मौत की भी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतारोहियों को सकुशल निकालने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायु सेना की मदद मांगी।

सीएम धामी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए सेना की मदद मांगी है। सीएम ने लिखा, "रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है। सभी को सुरक्षित निकालने हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।"

सीएम ने आगे लिखा, "द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।"

सीएम धामी ने यह भी कहा कि (स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी) SDRFके DIG रिद्धिम अग्रवाल ने जानकारी दी कि SDRF की टीम कैंप के लिए टेक ऑफ कर चुकी है। इस मामले में DIG SDRF रिद्धिम अग्रवाल बताया कि एयरफोर्स से शासन ने संपर्क किया है। तीन हेलीकॉप्टर पूरे क्षेत्र की रेकी करेंगे। इसके साथ ही प्राथमिक बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

वहीं, इस मामले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिमस्खलन में दो प्रशिक्षकों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताई है। इसके अलावा उन्होंने सीएम धामी से भी बात की और घटना की जानकारी ली। उन्होंने वायु सेना को बचाव और राहत अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि नेहरु पर्वतारोहण संस्थान का डोकरानी बामक ग्लेश्यिर में बीते 22 सितंबर से बेसिक/एडवांस का प्रशिक्षण चल रहा था। उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में एडवांस प्रशिक्षण के लिए नेहरु पर्वतारोहण संस्थान की 29 लोगों की टीम गई थी, तभी ये हिमस्खलन हो गया। इनमें से 8 सदस्यों को रेस्क्यब कर लिया गया है। टीम के 21 सदस्य अभी भी फंसे हुए हैं। उनरा रेस्क्यू जारी है।

यह भी पढ़ें: CM धामी ने BJP कार्यालय में किया हवन और कन्या पूजन, देखें VIDEO

Published on:
04 Oct 2022 02:54 pm
Also Read
View All
NCPI के 17 सांसद BJP में जाने को तैयार? सांसद जगदीश बसुनिया का बड़ा दावा, यूसुफ पठान समेत 3 देंगे बाहर से समर्थन

अमित शाह के UCC पर बोलने के बाद सियासी पारा गरम, असदुद्दीन ओवैसी का दावा- मुसलमानों को निशाना बना रही बीजेपी और गृह मंत्री

Supreme Court: हिंदी दिवस के मौके पर सुप्रीम कोर्ट ने शुरू की बड़ी पहल, अब हिंदी में मिलेगी अहम मुकदमों की जानकारी

Bihar Flood: ‘क्या CM को फालतू समझते हैं? फोन तक नहीं किया’, तेजस्वी ने PM मोदी पर लगाया बिहार से भेदभाव का आरोप

Swatantra Bhardwaj Bail Plea: स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत पर कोर्ट में बड़ा मोड़! 2 FIR, वायरल VIDEO और हमले के दावे ने बढ़ाया सस्पेंस