राष्ट्रीय

‘मुसलमान सिर्फ अल्लाह में यकीन रखता है’, ‘वंदे मातरम’ विवाद पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी ने दी प्रतिक्रिया

Vande Mataram: वंदे मातरम विवाद पर शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम आस्था और देशप्रेम को लेकर भी अपनी बात रखी।
2 min read
Aug 16, 2026
Vande Mataram news
वंदे मातरम विवाद(फोटो-IANS)

Vande Mataram Controversy: ‘वंदे मातरम’ को लेकर जारी सियासी विवाद के बीच ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी और शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने मुस्लिम आस्था और देशभक्ति के संदर्भ में अपनी बात रखते हुए कहा कि एक मुसलमान सिर्फ अल्लाह में विश्वास रखता है और उसी के सामने सजदा करता है, लेकिन देश से प्रेम करना भी ईमान का हिस्सा है। मौलाना यासूब अब्बास ने ‘वंदे मातरम’ के अर्थ का जिक्र करते हुए कहा कि इसका मतलब ‘हे मां, हम आपको नमन करते हैं’ है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को धर्म और राजनीति के विवाद में बदलने के बजाय इसके भाव और संदर्भ को समझना चाहिए।

'मुसलमान सिर्फ अल्लाह में यकीन रखता है'

मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि अगर मैं मुसलमानों की बात करूं, तो एक मुसलमान सिर्फ अल्लाह में यकीन रखता है, अल्लाह के सामने सजदा करता है और किसी और के सामने सजदा नहीं करता। हालांकि, उन्होंने इसके साथ ही देश के प्रति प्रेम को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने ‘हुब्ब-उल-वतन मिनल ईमान’ का हवाला देते हुए कहा कि अपने देश से प्रेम करना ईमान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि धर्म और देश के प्रति प्रेम को लेकर संतुलित सोच जरूरी है। उनके मुताबिक, जब धर्म को लेकर कट्टरता हावी हो जाती है और देश के प्रति प्रेम पीछे छूट जाता है, तो इससे तालिबानी संस्कृति जैसी प्रवृत्तियों को बढ़ावा मिलने का खतरा रहता है।

क्या है 'वंदे मातरम' विवाद?

दरअसल, कांग्रेस मुख्यालय में 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया था। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच बातचीत और इशारों का एक वीडियो सामने आया। इसके बाद बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने ‘वंदे मातरम’ का गायन रोकने के लिए खरगे से कहा था।

अमित शाह ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना

इस विवाद को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस और सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि करीब 80 साल बाद बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का यह अमर गीत फिर से सम्मान हासिल कर रहा है, लेकिन सोनिया गांधी को यह रास नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता पूरे घटनाक्रम को देख रही है और कांग्रेस को इस मामले में जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Updated on:
16 Aug 2026 05:31 pm
Published on:
16 Aug 2026 05:29 pm
Also Read
View All
‘अब्दुल को बीजेपी के लोगों ने पीटा, बचाने आए पिता को भी मारा, गई जान’, CJP प्रवक्ता सौरव दास का गंभीर आरोप

छात्र आंदोलन पर BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- राहुल गांधी दिल्ली में उछलते हैं, झारखंड में चुप क्यों? दम है तो समर्थन वापस लें

सुखजिंदर सिंह रंधावा का बड़ा दावा- पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी, 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे

Vande Mataram Controversy: ‘सोनिया गांधी माफी मांगें’, अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का जवाब- ‘अपनी नाकामियों का हिसाब दें’

‘इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए’, बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी के निधन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा