राष्ट्रीय

Bihar CM की फोटो के साथ MLAs के 246 नए बंगले का वीडियो जारी, लोगों ने Jobs से लेकर AIIMS तक के बारे में पूछ लिए सवाल

बिहार की राजधानी पटना में विधायकों के लिए 44.41 एकड़ भूमि पर आवासीय परिसरों का निर्माण किया जा रहा है। इस परिसर में कुल 246 आधुनिक बंगले तैयार किए जा रहे है। बिहार भवन निर्माण विभाग ने इसका एक वीडियो जारी किया है।

2 min read
May 30, 2025
पटना में MLAs के लिए बन रहे 246 नए बंगले (Photo - बिहार भवन निर्माण विभाग X)

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों जोरों शोरों से चल रही है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार मुख्यमंत्री ​नीतीश कुमार, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रशांत किशोर ने रैलियां और जनसभाएं शुरू कर दी है। इसी बीच बिहार भवन निर्माण विभाग ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में बताया गया है कि विधायकों केे लिए 246 नए बंगले तैयार किए जा रहे है। इनमें से कुछ पूरी तरह से तैयार है तो कुछेक का काम जारी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग नीतीश सरकार से जॉब्स और विकास को लेकर सवाल कर रहे है।

44.41 एकड़ भू-खंड में 246 बंगलों का निर्माण

बिहार की राजधानी पटना में विधायकों के लिए 44.41 एकड़ भूमि पर आवासीय परिसरों का निर्माण किया जा रहा है। इस परिसर में कुल 246 आधुनिक बंगले तैयार किए जा रहे है। बिहार भवन निर्माण विभाग ने इसका एक वीडियो जारी कर इसके कैप्शन में लिखा, पटना में माननीय विधायकों के लिए आधुनिक आवास परिसर का निर्माण कार्य प्रगति पर। भवन निर्माण विभाग द्वारा पटना में विधायक एवं विधान पार्षद आवास परिसर में माननीय विधायकों के आवासन हेतु लगभग 44.41 एकड़ भू-खंड में 246 बंगलों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से पहले फेज में 65 बंगलों एवं द्वितीय फेज में 23 बंगलों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तीसरे फेज में 158 बंगलों का फिनिशिंग का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।

एम्स दरभंगा बनाना अभी तक शुरू नहीं हुआ, 2014 में हुआ था शिलान्यास

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लोग बिहार सरकार से सवाल कर रहे है। AK Singh ने सवाल किया है कि एम्स दरभंगा बनाना अभी तक शुरू नहीं हुआ है, जिसका शिलान्यास 2014 हुआ था। और यहां मंत्री लोगों का बंगला टूरंट तैयार हो गया। वहीं, Manisha Rajput ने पूछा, विधायक परसादों की मौज ह भारत में झारखंड हो बड़ा इनके बंगलों में कमी नहीं होनी चाहिए। Jimmy Neutron नाम के एक यूजर ने पूछा, क्या बिहार में रोजगार बढ़ेगा अब?

इन बंगलों में मिलेगी ये सुविधाएं

बताया जा रहा है कि आवासीय परिसर में तैयार हो रहे बंगलों में कई प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, विधायकों के लिए एक एमएलए हॉस्टल, कैंटिन, कम्युनिटी सेंटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।

Updated on:
30 May 2025 10:02 pm
Published on:
30 May 2025 06:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर