मंच पर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने लगे तो उनका नाम ही भूल गए। बिहार सीएम ने पीएम मोदी की जगह कहने लगे, जो श्रद्धेय माननीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी… ना-ना सॉरी नरेंद्र मोदी। अपनी गलती सुधारते हुए उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, अटल बिहारी वाजपेयी ने पहले काम किए थे, और अब नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सभा से कहा कि सब लोग खड़ा होकर नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन कीजिए।