राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट से सरेआम फायरिंग का वीडियो शेयर कर नीतीश सरकार पर तंज कसा है। तेजस्वी ने लिखा, बिहार का अनियंत्रित अपराध, बेलगाम अपराधी एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था गोदी मीडिया के लिए डिबेट का विषय है ही नहीं, क्योंकि अब बिहार में उनके वर्गीय हित साधने वाली बीजेपी-एनडीए की सरकार है।