राष्ट्रीय

दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF की गिरफ्त से फरार हुआ आरोपी, रेप के केस में था वांटेड

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF की गिरफ्त से एक रेप का आरोपी फरार हो गया। आरोपी साल 2020 से रेप के मामले में वांछित है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Dec 2023, 9:30 PM IST
Rape accused absconds from Delhi airport

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की कस्टडी से एक आरोपी के भाग जाने का मामला सामने आया है। फरार होने वाला वांछित पंजाब के लुधियाना में दर्ज एक रेप के केस में मुख्य आरोपी है। शख्स की पहचान फतेहगढ़ साहिब निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई है, जो 20 दिसंबर को बहरीन से एयरपोर्ट पर आया था। उसके दिल्ली पहुंचने पर अधिकारियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ को सौंप दिया। बता दें कि आरोपी साल 2020 से फरारी काट रहा था।

वाशरूम के बहाने हुआ फरार

गौरतलब है कि बहरीन से दिल्ली उतरने के बाद आरोपी सीआईएसएफ के कस्टडी में था। वह 20 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे सीआईएसएफ गार्ड वॉशरूम के लिए गया, लेकिन काउंटर नंबर 33 गेट से छलांग लगाकर अवैध रूप से आगमन आव्रजन क्षेत्र से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: वाट्सएप पर सेलेक्ट होती थीं लड़कियां, UPI से ली जाती थी पेमेंट, दिल्ली में देह व्यापार का भंड़ाफोड़

Updated on:
25 Dec 2023, 9:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मोबाइल ग्राहकों के लिए TRAI के नए शिकायत नियम, जानिए 24 घंटे की सुविधा से लेकर जुर्माने तक की पूरी जानकारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से एक और महिला गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी हिरासत में

राहुल गांधी और गांधी परिवार के विदेश संबंधों पर सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी तकरार

महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान