राष्ट्रीय

Weather Updates : मौसम विभाग का इन छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सभी स्कूल-कॉलेज बंद

Weather Forecast मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि, 11 नवंबर और 12 नवम्बर को इन छह जिलों में भारी बारिश होगी। जिला प्रशासन ने सावधानी अपनाते हुए जिले के सभी स्कूल कालेज बंद कर दिए गए हैं।
2 min read
weather_updates_6.jpg

तमिलनाडु में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने 11 नवंबर और 12 नवम्बर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, 11 नवंबर को तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और रानीपेट जिलों और 12 नवंबर को और डिंडीगुल, थेनी और नीलगिरी में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि, बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र और बढ़ने की संभावना है। जिस वजह से इन दो दिन भारी बारिश होगी। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद तिरुवल्लूर जिले में शुक्रवार को संभी स्कूल और कॉलेज में छुट्टी कर दी गई है।

तमिलनाडु में होगी भारी बारिश

तमिलनाडु में बारिश का सितम रुक नहीं रहा है। कई दिन से लगातार बारिश हो रही है। आम जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि, इन जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

चेन्नई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, स्कूल बंद

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि, चेन्नई शहर और उपनगरों में अगले 48 घंटों में कुछ क्षेत्रों में गरज और बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने चेन्नई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है तैयार रहें। इस खतरे को देखते हुए चेन्नई में स्कूल-कॉलेजों का बंद रखने का फैसला किया गया है।

8वीं कक्षा तक के स्कूल बंद

इससे पहले मौसम विभाग की संभावना को व जलभराव को देखते हुए तिरुवन्नामलाई, चेन्नई, तिरुवल्लुवर, रानीपेट्टई, कांचीपुरम, चेंगलपेट, वेल्लोर, विल्लुपुरम और थिरुपथुर में 8वीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए गए थे।

चेन्नई में भारी बारिश 30 साल का रिकॉर्ड टूटा

साल 2022 में चेन्नई में भारी बारिश से पिछले 30 साल का रिकॉर्ड टूटा है। पीटीआई के अनुसार, मौसम विज्ञान के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के उप महानिदेशक एस बालचंद्रन ने चेन्नई के मौसम के बारे में बताया कि, 1 नवंबर को नुंगमबक्कम में 8 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी, जो पिछले 30 वर्षों में पहली बार है। वहीं पिछले 72 वर्षों में तीसरी बार इतनी बारिश हुई है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा था कि एक नवम्बर को 1990 में, चेन्नई में 13 सेंमी बारिश हुई थी। और 1964 में यह 11 सेंटीमीटर थी।

Updated on:
11 Nov 2022 09:49 am
Published on:
11 Nov 2022 09:47 am
Also Read
View All
‘अगर मंत्री के घर कैश मिलता तो FIR से बच पाते?’ जस्टिस वर्मा केस पर वकील हरीश साल्वे और महेश जेठमलानी ने उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में एक्शन, सिया की बाइक को टक्कर मारने वाला कल्याण बैसला राजस्थान से गिरफ्तार

West Bengal By-Election 2026: नंदीग्राम में BJP का बड़ा दांव, रेजीनगर में भी उतारा चेहरा; जानिए कौन हैं सखारव सरकार और हासीरानी रथ

‘मुजाहिदीन ने किया गिरफ्तार?’ केरल की व्लॉगर ने बदला बयान, बोली- सिर्फ गिरफ्तारी की धमकी मिली थी

Meta Child Safety: बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा एक्शन! Meta ने मानी सरकार की बात, अब ऐसे मामलों में होगी सीधी रिपोर्टिंग