31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Updates : बद्रीनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी, पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी का मौसम अलर्ट

Weather Updates विश्व प्रसिद्ध तीर्थ बदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। साथ ही हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, उत्तराखंड के पांच जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। जिससे इलाके में ठंड बढ़ जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Nov 2022, 3:42 PM IST

badrinath_seasons.jpg

बद्रीनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी, पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी का मौसम अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का रूख बदल रहा है। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ बदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बताया जा रहा है कि यहां देर रात से बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पांच जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। जिससे ठंड और बढ़ेगी। जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे के लिए विभाग की ओर से जारी किए गए पूवार्नुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश ने मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

बर्फबारी से ठंड बढ़ी

टिहरी जिले में भी ओलावृष्टि हुई है। दूसरी ओर ब्रदीनाथ में हुई बर्फबारी से बदरीपुरी पूरी तरह से सफेद चादर में लिपट गई है। धाम में सीजन की पहली जबरदस्त बर्फबारी से यहां के ना काफी खूबसूरत नजर आने लगे हैं। वहीं, श्रद्धालुओं में भी बर्फबारी को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई है।

हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। लाहौल और स्पीति ज़िले के काजा क्षेत्र के साथ-साथ कुल्लू, किन्नौर, चंबा, मंडी व और शिमला जिले की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में भी मौसम खराब बना रहा। बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 10 नवंबर को भी बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही 11 नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़े - Weather Updates : हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात, ठंड बढ़ी

यह भी पढ़े - Video : Weather Updates : मौसम विभाग का जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों में मध्यम बारिश और हिमपात का अलर्ट

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय