राष्ट्रीय

Rain Alert: बिगड़ने वाला है मौसम! IMD ने 31 मई तक तेज हवा और बारिश का जारी किया अलर्ट

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर बारिश हुई है। इससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2025, 4:09 PM IST
Wather Forecast
BFS Launched for Weather forecast

Weather Alert: झारखंड में प्री मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड में 31 मई तक तेज हवाओं और बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में हल्की से भारी बारिश, गरज के साथ बिजली और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

तापमान में होगी कमी

विभाग के मुताबिक रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, और अन्य जिलों में यह मौसम अस्थिर रहेगा, जिससे तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जलजमाव और बिजली आपूर्ति में व्यवधान की भी आशंका है। 

इन जगहों पर हुई बारिश

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर बारिश हुई है। इससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। IMD के मुताबिक 27 मई में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी।

रांची में रहा 30 डिग्री तापमान

वहीं रांची में सोमवार का अधिकतम तापमान 30, जमशेदपुर में 34.4, डालटेनगंज में 33, बोकारो में 33.1 और चाईबासा में तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 10 जून से पहले मानसून के पहुंचने की सम्भावना है। यही वजह है विभिन्न जिलों में प्री मॉनसून की बारिश ही रही है। इससे राज्य भर में तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

विभाग ने लोगों को दी सलाह

IMD ने सलाह दी है कि लोग खुले क्षेत्रों में न रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें, और स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखें। बता दें कि पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के ढालभूमगढ़ में 47.4 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई।वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 35.2 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

Updated on:
27 May 2025, 4:09 PM IST
Published on: