Weather Forecast In Delhi राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम करवट ले रहा है। शुक्रवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। वहीं आईएमडी के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा। कोहरे के साथ-साथ कंपाने वाली ठंड राजधानीवासियों की मुश्किल बढ़ा सकती है। हालांकि इस बीच खराब एयर क्वालिटी भी चिंता का कारण बनी हुई है
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज ( Weather Forecast In Delhi ) सर्द हो रहा है। बीते कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में कोहरे के साथ कंपाने वाली ठंड का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के मुताबिक दिल्ली में आठ डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार को भी दिल्ली में सुबह कोहरे और ठंड के साथ ही हुई।
दिल्ली में तापमान में गिरावट के साथ कोहरे की परत जम गई है। आईएमडी के मुताबिक राजधानी में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने के आसार बने हुए हैं। शुक्रवार की सुबह भी कई इलाकों में कोहरे के साथ हुई। वहीं आने वाले दिनों में भी दिल्ली में कोहरा और कंपाने वाली ठंड के आसार बने हुए हैं।
यह भी पढ़ेँःAir Pollution in Delhi: जहरीली हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आयोग को दिया आदेश - इसका 'परमानेंट इलाज' करो
राजधानी में तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि इस सीजन में ये पहली बार है जब अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। जो सामान्य से पांच डिग्री कम है।
वहीं औसत न्यूनतम तापमान की बात करें तो 8.7 ड्रिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसमें 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाने की संभावना बनी हुई है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री तक रहने के आसार बने हुए हैं।
दो दिन कोहरा बढ़ा सकता है मुश्किल
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन कोहरा मुश्किल बढ़ा सकता है। 18 और 19 दिंसबर को राजधानी में घना कोहरा रहने की संभावना है। जबकि 20 से 22 दिसंबर के बीचे अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सिलय और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी के मुकाबले अगले दो-तीन दिनों में तापमान में ओर गिरावट दर्ज की जा सकती है।
यह भी पढ़ेँः Delhi Weather News Update Today: राजधानी में आज बारिश के आसार, कल से और बढ़ेगी ठंड, जानिए कहां पहुंचा AQI
AQI में सुधार नहीं
दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार चिंता बढ़ा रहा है। शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता में खास सुधार देखने को नहीं मिला। SAFAR के अनुसार, दिल्ली में AQI वर्तमान में 339 दर्ज किया गया है। जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। वहीं बीते दिन का औसत एक्यूआई 368 दर्ज किया गया है।
हालांकि सफर के मुताबिक शुक्रवार से हवा की गति में भी सुधार होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में आगामी 24 घंटे में दिल्ली की एयर क्वालिटी बेहतर हो सकती है।