राष्ट्रीय

Weather Update: दिल्ली में कोहरे का अलर्ट, देखें UP-बिहार सहित भारत के अन्य राज्यों का मौसम

IMD Weather Update: सोमवार को दिल्ली में घने कोहरे की मोटी परत देखने को मिली भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने घने कोहरे की स्थिति के लिए 'ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही पंजाब, UP समेत कई राज्यों के तापमान में गिरवाट देखने को मिली है।

2 min read

Weather Update News: उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का कहर बना हुआ है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के बाद से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बारिश के बाद दिल्ली की AQI में बदलाव आया और हवा साफ हुई। सोमवार की सुबह दिल्ली में घने कोहरे की मोटी परत देखने को मिली भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने घने कोहरे की स्थिति के लिए 'ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यात्रा प्रभावित हो सकती है। IMD के अनुसार पहाड़ी इलाकों में भी तापमान बढ़ सकता है। आइए जानते हैं देशभर में आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में जारी किया अलर्ट

दिल्ली में IMD ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और कई राजमार्गों के मार्ग प्रभावित हो सकते हैं। कोहरे के बीच मुश्किल ड्राइविंग परिस्थितियों के कारण राष्ट्रीय राजधानी में यात्रा का समय धीमा होने का अनुमान है। यह रविवार को आईएमडी के 'येलो अलर्ट' के बाद आया है, जिसमें अगले तीन दिनों यानी बुधवार तक घने कोहरे और ठंड के मौसम की आशंका जताई गई है।

पंजाब हरियाणा में छाया रहेगा कोहरा

पंजाब में आज घने से बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा 14 और 15 जनवरी को भी ऐसा ही माहौल रहने वाला है। 15 जनवरी को गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। हरियाणा की बात करें तो आज यहां भी घने से बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है और यह 15 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा। दोनों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ की बात करें तो यहां भी आज कोहरे का कहर जारी रहेगा।

UP में भीषण ठंड की चेतावनी

IMD ने UP के कई जिलों में भीषण ठंड और घने कोहरे की चेतावनी दी है। सोमवार को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, सोमवार को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बामपत, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों में भी घने कोहरे की आशंका जताई गई है।

देखें तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली620
नोएडा917
गाजियाबाद917
पटना1318
लखनऊ916
जयपुर917
भोपाल724
मुंबई2133
दरभंगा919
जम्मू719
प्रयागराज719
कोलकाता1324
अहमदाबाद1527

राजस्थान में गिरा तापमान

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। 15 जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जबकि कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार के बाद फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है।

पहाड़ों में येलो अलर्ट

श्रीनगर, कुकरनाग, कुपवाड़ा में आज भी न्यूनतम तापमान माइनस तक जाएगा। उत्तराखंड में घना कोहरा रहने वाला है। हिमाचल प्रदेश में आज और अगले दो दिनों तक ठंड के साथ ही घने कोहरे का येलो अलर्ट रहेगा।

Also Read
View All

अगली खबर