राष्ट्रीय

Weather Update: आंधी-बारिश से 18 लोगों की मौत, कहीं तेज बारिश तो कहीं लू ने बढ़ाई तपिश, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

देश में मौसम परिवर्तन का दौर जारी है। गुरुवार को राजधानी दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए कई राज्यों में आंधी और ओला-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
May 01, 2026
सांकेतिक AI इमेज

IMD Alert for rain: देश में मौसम परिवर्तन का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश हुई है तो देश के तीन चौथाई भागों में भीषण गर्मी और लू का असर दिखा है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में कई राज्यों में तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के बांदा में लगातार तीसरे दिन पारा 45.8 डिग्री पार कर गया, जो देश का सबसे अधिक तापमान रहा। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली और गुजरात के कई इलाकों में भी 40 से 44 डिग्री तक तापमान रहा।

ये भी पढ़ें

बंगाल चुनाव: साइलेंट वोटर्स ने मुकाबले को बनाया पेंचीदा, एग्जिट पोल में BJP को बढ़त, ममता बनर्जी का हौसला बुलंद

कहीं लू चली तो कहीं बारिश के साथ ओले गिरे

दिल्ली में गुरुवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने से ओले गिरे और बारिश हुई। ओला गिरने और बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, राजस्थान-मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आधे दिन लू चली और आधे दिन के बाद आंधी-बारिश का मौसम हो गया। इसके बाद कुछ जिलों में ओलावृष्टि हुई। मध्य प्रदेश में भोपाल और सीधी सबसे गर्म स्थान रहा, यहां पारा 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। वहीं, बेंगलूरु शहर में भारी बारिश और ओलावृष्टि से प्रसिद्ध स्वतंत्र पुस्तकालय 'द बुकवर्म' की अलमारियों में पानी घुसने से करीब 5,000 किताबें पूरी तरह खराब हो गईं।

उत्तर प्रदेश-बिहार में 18 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी-बारिश का कहर देखने को मिला। इन राज्यों में आंधी-बारिश से काफी नुकसान हुआ है और 18 लोगों ने जान गंवाई है। उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश से 13 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें सुल्तानपुर में 7 लोगों की मौत हुई है। बिहार में भी आंधी-बारिश से 5 लोगों की जान गई है।

अगले 7 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, 2 मई को हिमालयी रेंज में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से अगले 7 दिन तक हिमालयी रेंज के राज्यों राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, मध्यप्रदेश समेत कई इलाकों में ओले-बारिश एवं आंधी की संभावना है। IMD ने बताया कि 1 मई को पश्चिमी राजस्थान में लू का असर रहेगा। उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट किया गया है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 2 मई को पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी और लू के साथ बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, एमपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। देश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण मौसम अस्थिर है। जहां नमी नहीं पहुंच रही, वहां लू का प्रकोप बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें

AAP की बैठक में नहीं आए 19 विधायक, पंजाब में हो गया खेला? राष्ट्रपति से मिलेंगे CM भगवंत मान
Also Read
View All
कर्नाटक में सिद्धारमैया के हाथ से फिसल जाएगी मुख्यमंत्री की कुर्सी? अटकलों पर लग गया विराम, मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताई सच्चाई

मिडिल ईस्ट तनाव का साइड इफेक्ट: भारत में अफवाहों ने बढ़ाई जमाखोरी, पेट्रोल 37% तो डीजल 20% ज्यादा बिका

भारत के सामने झुकी नेपाल एयरलाइंस, औपचारिक रूप से माफी मांगी, सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दी, क्या है मामला?

AAP की बैठक में नहीं आए 19 विधायक, पंजाब में हो गया खेला? राष्ट्रपति से मिलेंगे CM भगवंत मान

RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय ने बर्लिन में भारतीयों से की खास अपील, कहा- अगले 100 साल तक जिम्मेदार समाज का निर्माण करना हमला लक्ष्य