26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘क्या चुनाव आयोग तय करेगा किसका वोट हटेगा?’, SIR पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- 91% नाम गलत तरीके से हटाए गए

SIR को लेकर कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। दावा किया कि 82,782 मामलों में 75,443 नाम गलत तरीके से हटाए गए, जो करीब 91% हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Aug 26, 2026

Kapil Sibal SIR, SIR Voter List, Election Commission SIR, Special Intensive Revision, SIR Voter List Update, Kapil Sibal on SIR, Election Commission Voter List, SIR Controversy, Voter List Deletion,

कपिल सिब्बल (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Kapil Sibal on SIR: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि बिना किसी सबूत के किसका वोट हटाना है और किसका नहीं, यह फैसला कौन करेगा। कपिल सिब्बल ने कहा कि क्या चुनाव आयोग तय करेगा कि किसका वोट हटेगा और किसका नहीं? उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की भूमिका पर भी सवाल उठाया है।

BLO के पास ऐसा फैसला लेने का अधिकार नहीं

सिब्बल ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि BLO के पास किसी मतदाता का नाम हटाने का फैसला लेने का अधिकार है। अगर ऐसा कोई फैसला लिया जा रहा है तो यह स्पष्ट है कि इसकी मंजूरी चुनाव आयोग की ओर से आई होगी। उन्होंने चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी टिप्पणी की। सिब्बल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार इन दिनों Gen Z से काफी जुड़े नजर आ रहे हैं।

SIR के खिलाफ पहले भी जताई थी आपत्ति

कपिल सिब्बल ने कहा कि SIR शुरू होने के समय ही उन्होंने और उनकी पार्टी ने इसका विरोध किया था। उनका कहना है कि जिस तरीके से यह पूरी प्रक्रिया की जा रही थी, उससे उन्हें चुनाव में हेरफेर की आशंका हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा लग रहा था कि सरकार और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत से यह प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। सिब्बल ने कहा कि अब लोगों का वोट देने का अधिकार प्रभावित हुआ है।

82,782 मामलों में 75,443 नाम गलत हटाए गए

सिब्बल ने SIR के तहत तय किए गए मामलों के आंकड़ों का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि अब तक 82,782 मामलों का फैसला हुआ है। इनमें से 75,443 लोगों के नाम गलत तरीके से हटा दिए गए। यानी जिन मामलों का फैसला हुआ, उनमें करीब 91 फीसदी नाम गलत तरीके से हटाए जाने का दावा किया गया है। सिब्बल ने कहा कि यह आंकड़ा उनकी पहले जताई गई आशंका को सही साबित करता है।

दिल्ली और पंजाब के आंकड़ों का भी जिक्र

सिब्बल ने SIR के तीसरे चरण का जिक्र करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया से सामने आ रहे आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं। उन्होंने उदाहरण के तौर पर दिल्ली का आंकड़ा बताया। उनके मुताबिक, दिल्ली में अब तक करीब 1.45 करोड़ फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं। उन्होंने पंजाब का भी जिक्र किया। सिब्बल ने दावा किया कि वहां करीब 20 लाख मतदाताओं को मृत बताया गया है।

लाखों-करोड़ों नाम हटा दिए तो चुनाव का मतलब क्या?

कपिल सिब्बल ने सवाल उठाया कि अगर लाखों और करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाते हैं तो फिर चुनाव का क्या मतलब रह जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले पर देश के लोगों को सवाल उठाना चाहिए। सिब्बल ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर अभियान चलाने की जरूरत है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग