राष्ट्रीय

Weather Update : दिल्ली-NCR समेत आज इन राज्यों में होगी बारिश, जानें देशभर के मौसम का हाल

Weather Update : गुजरात में बिपरजॉय का आगमन हो चुका है। जिसके बाद आज यह राजस्थान से होते हुए गुजर सकता है। ऐसे में उत्तर भारत के कुछ राज्यों में आज बारिश का दौर जारी रहेगा। नई दिल्ली में 20 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
3 min read
• •
Updated: 16 Jun 2023, 11:32 AM IST
weather_update_it_will_rain_in_delhi_ncr_including_haryana_up_know_weather_condition_across_the_country.jpg

weather update : दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा समेत तमाम अन्य राज्यों में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। हालांकि इस बीच एक अच्छी खबर है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। बिपरजॉय तूफान के चलते मौसम में थोड़ा बदलाव होगा। मौसम विभाग की मानें तो आज कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ निजात मिल सकेगी।

आज राजस्थान से होकर गुजरेगा बिपरजॉय

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि लैंडफॉल बनाने के बाद चक्रवात बिपरजॉय की गति कुछ धीमी हो रही है। उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने से पहले दक्षिण-दक्षिण पश्चिम राजस्थान में इसका असर हो सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 16 जून को यह तूफान राजस्थान से होकर गुजर सकता है। चक्रवात की वजह से अगले चार दिन तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी भारी बारिश होगी।

दिल्ली में बारिश के आसार

वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो नई दिल्ली में आज शुक्रवार को हल्की बारिश की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 20 जून तक नई दिल्ली में बारिश के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकेगी। वहीं तापमान भी 40 डिग्री से कम दर्ज किया जाएगा।

लखनऊ में गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में आज बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी। हालांकि 19, 20 और 21 जून को लखनऊ में गरज के साथ बारिश के आसार भी हैं। वहीं गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। यहां बारिश की गतिविधिया भी देखने को मिल सकती हैं।

इन राज्यों में मौसम का रहेगा ऐसा हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश संभव है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश संभव है। गुजरात क्षेत्र, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, जम्मू कश्मीर, पंजाब के हिमाचल प्रदेश भागों और दक्षिण पश्चिम राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Published on: