राष्ट्रीय

मौसम की दोहरी मार: उत्तर-पूर्व में बाढ़, तो पश्चिम में सूखा, सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

2 min read
Jun 02, 2025

Weather Update: देश में समय से पहले आया दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में आकर ठिठक गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बनी स्थिति के कारण मानसून तेजी से आगे बढ़ा था। अब वह स्थितियां कमजोर होने लगी है। ऐसे में मानसून 26 मई से 1 जून तक मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानी, पटना, पुरी के आसपास अटका हुआ है। वहीं देश के पूर्वोत्तर में भारी बारिश व बाढ़ का सिलसिला जारी है।

सिक्किम में 1500 पर्यटक फंसे

सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में पिछले कई दिनों से जारी बारिश और भूस्खलन सड़कें अवरुद्ध हो गईं और करीब 1500 पर्यटक फंस गए। चुंगथांग को लाचेन और लाचुंग से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पर्यटक परमिट जारी करना रोक दिया गया है।

पूर्वोत्तर में 32 की मौत

पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और बाढ़ के कारण हुए हादसों में अभी तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मिजोरम में भारी नुकसान हुआ है। असम में बाढ़ के कारण 78,000 लोग प्रभावित हुए है। रेल सेवाएं भी बाधित हुई हैं। मणिपुर में आई बाढ़ के बाद उपजे हालात में भारतीय सेना और असम राइफल्स ने 'ऑपरेशन 'ऑपरेशन जल राहत 2' शुरू किया। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, श्रीनगर-लेह मार्ग बंद

जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में भारी बारिश हो रही है। श्रीनगर-लेह मार्ग पर जोजिला दर्रे के पास हुए हिमस्खलन के बाद मार्ग को बंद कर दिया गया है। वहीं स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है।

राजस्थान में आज से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ

जयपुर प्रदेश में आंधी-बारिश के बीच इस बार गर्मी जोर नहीं पकड़ रही है। रविवार को राजस्थान के अधिकतर शहरों में गर्मी का पारा नीचे रहा। मौसम केन्द्र के अनुसार सोमवार को पुनः एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

आंधी-बारिश का अलर्ट

इससे असर से आंधी-बारिश की गतिविधियां में पुनः बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 2 से 5 जून के दौरान दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी बारिश बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर कोटा उदयपुर संभाग में दर्ज होने की संभावना है। आगामी 4-5 दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज होने की संभावना है।

अधिकांश शहरों में तापमान गिरा

मौसम केंद्र के अनुसार सिर्फ जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। बाकी सभी शहरों में दिन का तापमान 41 से नीचे दर्ज किया गया। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई। अधिकतर शहरों में रात का पारा 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। दो शहरों बीकानेर और चूरू में दिन का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रहा। रविवार को कोटा, उदयपुर व भरतपुर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

Published on:
02 Jun 2025 07:20 am
Also Read
View All

अगली खबर