राष्ट्रीय

Weather Update: दिल्ली में इस दिन से मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

Weather Update : मौसम विभाग की ओर से बड़ी राहत दी गई है। लेटेस्ट अपडेट है कि 15 जून यानी कल से गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं 19 जून तक बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2023, 10:50 AM IST
weather_update_today_rain_in_delhi_ncr_including_bihar_himachal_pradesh_imd_alert_amid_biparjoy_cyclone.jpg

weather update : दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हाल हो रहा है। चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल है। आलम ये है कि मंगलवार को राजधानी के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि औसत तापमान की बात करें तो अधिकतम 41.8 और न्यूनतम तापमान 29.8 दर्ज किया गया था। इस बीच मौसम विभाग की ओर से बड़ी राहत दी गई है। लेटेस्ट अपडेट है कि 15 जून यानी कल से गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं 19 जून तक बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

दिल्ली में सबसे अधिक गर्मी दर्ज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई है। यहां के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अधिकतम तापमान 44.7 और न्यूनतम 34 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि पीतमपुरा का अधिकतम तापमान 44.4 और न्यूनतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नजफगढ़ का अधिकतम तापमान 44.1, मुंगेशपुर का 43.4 और जाफरपुर तापमान का 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अन्य इलाकों में भी गर्मी का यही हाल है।

भीषण गर्मी से निजात मिलने के आसार नहीं

उत्तर प्रदेश समेत बिहार के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की दस्तक के पहले लोगों को इस भीषण गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। गर्मी में और अधिक बढ़ोतरी भी हो सकती है। राहत की खबर ये है कि बिहार के उत्तर पूर्वी हिस्से में फिलहाल मानसून सक्रिय हो गया है। हालांकि मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में अभी अच्छी वर्षा होने की उम्मीद नहीं है।

18 जून तक के लिए अलर्ट जारी

हालांकि लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन तेज धूप और गर्मी की स्थिति भी बनी रहेगी। इस बीच 18 जून तक के लिए मौसम पूर्वानुमान में मौसम वैज्ञानिक डॉ ए. सत्तार ने कहा है कि पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं।

बर्फबारी और वर्षा के बावजूद बढ़ रहा पारा

कुछ ऐसा ही हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। यहां के रोहतांग, बारालाचा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है, जबकि कुछ स्थानों पर वर्षा हुई है। बर्फबारी और वर्षा के बावजूद पारा बढ़ा हुऐ है। वहीं, ऊना का अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि ऊना में 2.4 डिग्री की दर्ज की गई है।

इन राज्यों में हीट वेव का अलर्ट

भीषण गर्मी के कारण झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हीट वेव (लू) जारी है। आने वाले 5 दिनों के लिए इन सभी राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार आज (बुधवार) का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेलिस्यस रहेगा। वहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Published on: