राष्ट्रीय

उपचुनाव नतीजे: बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव में बीजेपी की जीत, तमिलनाडु में विजय की पार्टी ने फिर मारी बाजी

Election Results 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। नंदीग्राम और रेजीनगर में बीजेपी आगे चल रही है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2026, 3:54 PM IST
Election Results 2026
पश्चिम बंगाल उपचुनाव नतीजों में नंदीग्राम सीट से चंद्रनाथ रथ की मां आगे (फोटो सोर्स- IANS)

Election Results: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी की 6 सीटों पर उपचुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी रहीं। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। नंदीग्राम में हसिरानी रथ ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को मात दी है, जबकि रेजीनगर में भाजपा के सखारव सरकार ने कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल्लाहिल को हराया। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की पार्टी टीवीके ने फिर बाजी मारी है। TVK की मरगथम कुमारवेल ने मदुरंतकम में 67,825 वोट हासिल कर डीएमके को 19,312 वोटों से हराया है।

नंदीग्राम और रेजीनगर में बीजेपी का दबदबा

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले की हाई-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार हसिरानी रथ इस उपचुनाव में काफी चर्चा में रहीं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस सीट पर ममता बनर्जी की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। हसिरानी रथ, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पूर्व निजी सहायक स्वर्गीय चंद्रनाथ रथ की मां हैं।

तमिलनाडु: टीवीके, द्रमुक और अन्नाद्रमुक में त्रिकोणीय मुकाबला

तमिलनाडु की धारापुरम विधानसभा सीटों पर भी वोटों की गिनती जारी है। यह उपचुनाव पूर्व अन्नाद्रमुक (AIADMK) विधायकों के. मरगाथम कुमारवेल और पी. सत्यबामा के इस्तीफे और हाल ही में सत्तारूढ़ टीवीके (TVK) में शामिल होने के कारण हो रहे हैं। दोनों नेता इस बार टीवीके के टिकट पर दोबारा मैदान में हैं, जबकि द्रमुक (DMK) और अन्नाद्रमुक ने भी यहां अपने मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं।

असम की नगांव लोकसभा सीट पर साख की लड़ाई

असम की नगांव लोकसभा सीट पर हो रहा उपचुनाव भाजपा, कांग्रेस और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDWF) के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। 15 उम्मीदवारों वाले इस चुनावी मैदान में मुख्य मुकाबला भाजपा के देवाशीष शर्मा, कांग्रेस की पूर्व विधायक शिवामणि बोरा और बदरुद्दीन अजमल के बीच देखा जा रहा है। भाजपा इस अल्पसंख्यक बहुल इलाके में पैठ बनाने की कोशिश में है, तो वहीं बदरुद्दीन अजमल अपनी पार्टी की चुनावी स्थिति को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

पुडुचेरी: थट्टांचावडी में एनडीए सरकार का पहला टेस्ट

पुडुचेरी की थट्टांचावडी सीट पर 78.83 प्रतिशत की वोटिंग के बाद अब नतीजों का इंतजार है। यह सीट मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के इस्तीफे से खाली हुई थी। 11 उम्मीदवारों के बीच चल रहे इस मुकाबले को मुख्यमंत्री रंगासामी के नेतृत्व वाली चार महीने पुरानी एनडीए (NDA) सरकार की पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है। यहां मुकाबला सत्तारूढ़ AINARC-एनडीए, कांग्रेस और द्रमुक के बीच है।

Updated on:
9 Oct 2026, 3:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया सुंदरगढ़ में ओडिशा सरकार द्वारा 2021 में भूमि अधिग्रहण, जयराम रमेश ने किया फैसले का स्वागत

‘किसी के बाहरी समर्थन की ज़रूरत नहीं’, लोवी एशिया पावर इंडेक्स में भारत के तीसरे स्थान पर रहने पर मनीष तिवारी का बयान

UP में कांग्रेस की ज्यादा सीटों की मांग के पीछे क्या है सियासी गणित? राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से लेकर इमरान मसूद की भूमिका तक समझिए पूरी रणनीति

नेपाल के PM बालेंद्र शाह ने भारत को बताया सबसे भरोसेमंद पड़ोसी, बोले- मुश्किल वक्त में सबसे पहले मदद को आया

अयोध्या से जनकपुर धाम तक सीधे चलेगी ट्रेन, 19 घंटे में पूरा होगा सफर; जानें रूट और टाइमिंग