23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया सुंदरगढ़ में ओडिशा सरकार द्वारा 2021 में भूमि अधिग्रहण, जयराम रमेश ने किया फैसले का स्वागत

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया सुंदरगढ़ में ओडिशा सरकार द्वारा 2021 में भूमि अधिग्रहण, जयराम रमेश ने किया फैसले का स्वागत

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सुंदरगढ़ में ओडिशा सरकार द्वारा 2021 में की गई भूमि अधिग्रहण को रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 23 Nov 2026, 3:10 PM IST

Jairam Ramesh

जयराम रमेश (Photo - ANI)

ओडिशा सरकार (Odisha Government) द्वारा 2021 में सुंदरगढ़ (Sundargarh) में भूमि अधिग्रहण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसला सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार के 2021 में उठाए इस कदम को रद्द कर दिया है। इस मामले में अब कांग्रेस (Congress) सांसद जयराम रमेश (Jairam Ramesh) की प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

जयराम रमेश ने किया फैसले का स्वागत

रमेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "18 नवंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने एक बहुत ही अहम फैसला सुनाया। इस फैसले में कहा गया कि सुंदरगढ़ जिले में अनुसूचित जनजातियों की 270 एकड़ से ज़्यादा खेती की ज़मीन को नवंबर 2021 में ओडिशा सरकार ने अवैध रूप से कब्ज़ा/अधिग्रहण कर लिया था।

दो साल पहले आए ओडिशा हाईकोर्ट के एक फैसले को पलटते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अब स्पष्ट रूप से कहा है कि 'भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013' की धारा 41(3) का उल्लंघन किया गया है चाहे वो नियमों के पालन की बात हो या प्रक्रिया की। संसद ने दो साल से ज़्यादा की व्यापक बहस-चर्चा के बाद सितंबर 2013 में इस कानून को सर्वसम्मति और पूरे उत्साह के साथ पारित किया था।

सरल शब्दों में कहें तो सुप्रीम कोर्ट ने अब यह साफ कर दिया है कि संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण के लिए संबंधित ग्राम सभा की पहले से सहमति लेना ज़रूरी है। यह सिर्फ सलाह या सुझाव नहीं है, बल्कि एक ज़रूरी शर्त है।

ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहाँ ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में संबंधित राज्य सरकारों के सहयोग से निजी खनन कंपनियों ने पांचवीं अनुसूची वाले क्षेत्रों की ग्राम सभाओं को दरकिनार किया है, उनकी अनदेखी की है या उनके साथ हेरफेर की है। सुप्रीम कोर्ट का 18 नवंबर 2026 का यह फैसला उन लोगों के लिए एक चेतावनी है, और साथ ही एक उम्मीद की किरण भी है कि देश के कानून का सम्मान और पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस पर बस एक ही आलोचना की जा सकती है कि किसी कानून के इतने खुलेआम उल्लंघन का फैसला आने में 5 साल का समय नहीं लगना चाहिए था।"