राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार ने जारी किया अन्नपूर्णा योजना फॉर्म, घर बैठे ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

Annapurna Yojana Application Form: पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अन्नपूर्णा योजना की घोषणा की है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव है।

2 min read
May 28, 2026
अन्नपूर्णा योजना फॉर्म 2026 जारी (AI Image)

West Bengal Annapurna Yojana: पश्चिम बंगाल में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल के तहत अन्नपूर्णा योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रस्ताव है। सरकार का दावा है कि यह योजना राज्य में पहले से चल रही लक्ष्मी भंडार योजना का स्थान लेगी और लाभार्थियों के लिए एक बेहतर और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।

ये भी पढ़ें

लक्ष्मी भंडार योजना से 30 लाख लाभार्थी के हटाए नाम, जानें कैसे मिलेगा लाभ क्या है पात्रता

क्या है अन्नपूर्णा योजना?

अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल सरकार की एक सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को डायरेक्ट वित्तीय सहायता देना है। इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को हर महीने 3000 रुपये की सहायता राशि देने की बात कही गई है, ताकि वे अपनी दैनिक जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकें।

ऐसे करें रजिस्टर

जानकारी के अनुसार, योजना का क्रियान्वयन महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से किया जाएगा और नामांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। अन्नपूर्णा योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध कराया गया है।

  • आवेदन फॉर्म आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • https://socialsecurity.wb.gov.in/login
  • पंचायत और नगर निकाय स्तर पर आवेदन जमा करने की सुविधा दी जाएगी।
  • स्थानीय प्रशासन और सुपरवाइजर घर-घर जाकर फॉर्म एकत्र करेंगे।
  • विशेष जनकल्याण शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा।

सरकार ने घोषणा की है कि 15 से 17 जून के बीच राज्यभर में जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जहां पात्र लाभार्थी अपने आवेदन जमा कर सकेंगे।

रजिस्ट्रेशन के लिए समयसीमा

सरकारी योजना के अनुसार, पूरी नामांकन प्रक्रिया को लगभग 90 दिनों के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी, ताकि किसी भी पात्र लाभार्थी को योजना से वंचित न रहना पड़े।

अन्नपूर्णा योजना की पात्रता

  • आवेदक महिला की आयु 25 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक किसी स्थायी सरकारी नौकरी में कार्यरत न हो।
  • केंद्र या राज्य सरकार, पंचायत, नगरपालिका या किसी सरकारी संस्था से पेंशन प्राप्त न कर रही हो।
  • आयकरदाता (Income Tax Payer) न हो।
  • सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में शिक्षक या कर्मचारी न हो।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • परिवार के मुखिया का नाम और विवरण
  • जन्मतिथि और आधार नंबर
  • डिजिटल राशन कार्ड ID (यदि उपलब्ध हो)
  • परिवार के सदस्यों की संख्या और पूरा पता
  • बैंक खाता विवरण
  • EPIC और PAN कार्ड जानकारी
  • रोजगार की स्थिति
  • परिवार की वार्षिक आय
  • अन्य आवश्यक व्यक्तिगत और आर्थिक विवरण
  • संक्रमण अवधि में पुरानी योजना का लाभ जारी

ये भी पढ़ें

‘रोड पर कोई कार्यक्रम नहीं चलेगा, बकरीद की नमाज पर बोले पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष
Published on:
28 May 2026 10:13 am
Also Read
View All