राष्ट्रीय

‘मैं हारी नहीं तो क्यों दूं इस्तीफा’: करारी हार के बाद ममता बनर्जी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा​ कि यह लोकतंत्र की हार हुई है, हम फिर से वापसी करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है।

2 min read
Mamata Banerjee
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee Press Conference: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ममता बनर्जी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। परिणाम के एक दिन बाद मंगलवार को ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा​ कि यह लोकतंत्र की हार हुई है, हम फिर से वापसी करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे भवानीपुर में जानबूझकर हराया गया। बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर गड़बड़ी, साजिश कर जीत दर्ज की गई।

ममता बोलीं, मैं इस्तीफा नहीं दे रही हूं

ममता बनर्जी ने कहा ​है कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी ऐसा चुनाव नहीं देखा। उन्होंने कहा कि मैं इस्तीफा नहीं दे रही हूं, क्योंकि जब मैं हारी नहीं तो इस्तीफे का सवाल ही नहीं। मुझसे जबरदस्ती कोई इस्तीफा नहीं ले सकता। नैतिकता के तौर पर मैं कह रही हूं कि मैं जीती हूं, इसलिए लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी।

'हमारे सभी काउंटिंग एजेंटों को हटा दिया गया'

ममता बनर्जी ने कहा कि गिनती के पहले दौर के बाद ही उन्होंने यह कहना शुरू कर दिया था कि BJP को 195-200 सीटें मिल रही हैं। आपने अंतिम नतीजों का इंतजार भी नहीं किया। आपने 5-6 दौर की गिनती का भी इंतज़ार नहीं किया। मीडिया में इस तरह का प्रचार करने के बाद, BJP के लोग पोलिंग स्टेशन के अंदर घुस गए और उन्होंने लोगों तथा काउंटिंग एजेंटों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब मुझे पता चला कि सभी काउंटिंग एजेंटों को हटा दिया गया है, तब मैं लगभग 30,000 वोटों से आगे चल रही थी और लगभग 5 दौर की गिनती बाकी थी। हमें 32,000 से भी ज्यादा वोट मिलने चाहिए थे।

'मेरे पेट में और पीठ पर लात मारी'

उन्होंने आगे कहा कि BJP उम्मीदवार 200 CRPF जवानों और 200 बाहरी गुंडों के साथ अंदर घुस गया और उन्होंने हमारे लोगों के साथ मारपीट की। उन्होंने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और सारे फॉर्म छीन लिए। जब ​​मुझे इस बारे में पता चला, तो मैं वहां गई। उन्होंने मेरी गाड़ी रोक दी, लेकिन मैंने दूसरा रास्ता अपना लिया। जब मैं अंदर पहुंची, तो CRPF ने मुझसे कहा कि मुझे अंदर जाने की इजाजत नहीं है। मैंने उनसे कहा कि मैं एक उम्मीदवार हूं। फिर मैंने RO से शिकायत की कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक गिनती तुरंत रोक दी जानी चाहिए। मैंने DEO को देखा। मुझे पता है कि 15 दिन पहले उसने किसी को यह संदेश दिया था कि गिनती में खेल होगा। मैं कुछ मिनटों के लिए अंदर गई। उन्होंने मेरे पेट और पीठ पर लात मारी, और मेरे साथ धक्का-मुक्की तथा मारपीट की। उस समय CCTV बंद था।

'मैं हमेशा इंडिया गठबंधन के साथ रहूंगी'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता ने चुनाव आयोग को खलनायक करार दिया है। उन्होंने कहा कि SIR से 90 लाख वोट हटाए गए। भगवा पार्टी ने 100 सीटें लूट ली है। हमारी पार्टी को हराने के लिए बीजेपी ने हर तरह का हथकंड़ा अपनाए। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन हमारे साथ खड़ा है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मुझसे बात की है। अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन ने भी फोन पर बातचीत हुई है। मैं हमेशा इंडिया गठबंधन के साथ रहूंगी।

Also Read
View All
NEET Re-Exam 2026: नीट परीक्षा को लेकर PM मोदी ने बदला प्लान, काफी देर तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके रहे?

क्या पश्चिम बंगाल पुलिस कार्रवाई करेगी? कोलकाता एयरपोर्ट पर बवाल के बाद तस्वीर शेयर कर अभिषेक बनर्जी ने पूछे सवाल

Karnataka Politics: चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग मामले में धर्मस्थल पर विधायक दल की बैठक बुलाएगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पर केजरीवाल का आरोप, बोले- ‘सरकार किसे बचा रही? करोड़ों की चोरी, फिर भी FIR नहीं

मेलोनी से पहले पीएम मोदी पर भी कस चुके हैं तंज, क्या डोनाल्ड ट्रंप जानबूझकर करते हैं दुनिया भर के नेताओं का अपमान?