5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विजय की TVK में गठबंधन की सुगबुगाहट, कांग्रेस को मिल सकते हैं 2 मंत्री पद

Thalapathy Vijay Government Formula: पार्टियों के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि टीवीके नेतृत्व के साथ अनौपचारिक बातचीत चल रही है। इन नेताओं ने गठबंधन सरकार के प्रति अपनी मंशा जाहिर करना शुरू कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Vijay TVK

Vijay TVK

Vijay TVK Alliance News: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम में अभिनेता से नेता बने विजय थलपति की तमिलगा कजगम (टीवीके) बहुमत के 118 के आंकड़े से कम सीटें मिलने भी सरकार बनाने की तैयारी में जुटी हुई है। मंगलवार सुबह जब विजय ने अपने पार्टी कार्यालय का दौरा किया और नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठकें कीं तब तक गठबंधन की रूपरेखा स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी थी। मंगलवार को तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से पार्टी सुप्रीमो विजय को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

तमिलनाडु में बनेगी गठबंधन की सरकार

आंकड़ों पर नजर डाले तो कांग्रेस (5 सीटें), वीसीके (2 सीटें), सीपीआई (2सीटें) और सीपीआई(एम) (2 सीटें) मिलकर लगभग 11 विधायकों का एक मजबूत गठबंधन बनाते हैं जो विजय को बहुमत के पार आराम से पहुंचाने के लिए पर्याप्त है। वामपंथी दल और वीसीके डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन से अलग होने का फैसला कर लें। आईयूएमएल, डीएमडीके या पीएमके के कुछ वर्गों जैसे दलों से अतिरिक्त समर्थन मिलने पर यह अंतर और भी बढ़ सकता है, जिससे मजबूरी स्थिरता में बदल सकती है।

टीवीके नेतृत्व के साथ अनौपचारिक बातचीत

इन पार्टियों के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि टीवीके नेतृत्व के साथ अनौपचारिक बातचीत चल रही है। इन पार्टियों के नेताओं ने गठबंधन सरकार के प्रति अपनी मंशा जाहिर करना शुरू कर दिया है। वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने कहा कि जनता गठबंधन सरकार के पक्ष में दिख रही है और उन्होंने संकेत दिया कि उनकी पार्टी और वामपंथी सहयोगी राज्य में एक धर्मनिरपेक्ष मोर्चे के तहत काम करना जारी रखेंगे। टीवीके सूत्रों का कहना है कि विजय ने चुनाव प्रचार के दौरान भी गठबंधन सरकार के विचार के प्रति खुला रुख अपनाया था- यह एक ऐसे राज्य में असामान्य रुख है जहां ऐतिहासिक रूप से सत्ता केंद्रीकृत रही है।

कांग्रेस को कैबिनेट में मिल सकते है 2 पद

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत कांग्रेस को दो मंत्रिमंडल पोर्टफोलियो मिलने की संभावना है, जबकि उसके छोटे सहयोगी दलों को एक-एक पोर्टफोलियो मिलेगा। टीवीके द्वारा अपने सहयोगी दलों को चार से छह मंत्री पद आवंटित किए जाने की उम्मीद है। एआईएडीएमके के पूर्व दिग्गज नेता के. सेंगोत्तैयान के अलावा, विजय के अधिकांश विजयी उम्मीदवार पहली बार विधायक बने हैं।