5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता के DCP के खिलाफ ‘सोना पप्पू’ केस में ED ने जारी किया लुकआउट नोटिस , जानिए क्या है मामला

Money Laundering: प्रवर्तन निदेशालय ने 'सोना पप्पू' सिंडिकेट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। लगातार समन को नजरअंदाज करने के बाद उनके देश छोड़ कर भागने की आशंका के चलते यह सख्त कार्रवाई की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

May 05, 2026

Kolkata Police DCP Shantanu Sinha Biswas

कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास। (फोटो : Viral on Social media )

Sona Pappu syndicate: प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। बंगाल के मीडिया के अनुसार कुख्यात सोना पप्पू सिंडिकेट से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की गई है। जांच एजेंसी को इस बात का पुख्ता संदेह है कि शांतनु सिन्हा बिस्वास देश छोड़ कर भाग सकते हैं। बताया जा रहा है कि ईडी ने इस मामले में पूछताछ के लिए डीसीपी बिस्वास को कई बार समन भेजा था, लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश होने से लगातार बचते रहे।

आखिर क्या है पूरा मामला ?

यह मामला 'सोना पप्पू' सिंडिकेट से जुड़े अवैध वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है। ईडी इस सिंडिकेट के नेटवर्क और इसमें पुलिस अधिकारियों की संभावित मिलीभगत की गहराई से जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जांच में डीसीपी बिस्वास की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

अब वह देश के किसी भी इमिग्रेशन चेकपोस्ट को पार नहीं कर सकेंगे

बहरहाल,लगातार समन की अवहेलना और उनके अचानक गायब होने की स्थिति को देखते हुए, ईडी ने सभी हवाई अड्डों और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को अलर्ट कर दिया है। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद अब वह देश के किसी भी इमिग्रेशन चेकपोस्ट को पार नहीं कर सकेंगे। इस घटनाक्रम ने बंगाल के पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई है।