राष्ट्रीय

बंगाल चुनाव पर ममता बनर्जी का बड़ा दावा, ‘हम जीत रहे हैं और 200 से अधिक सीटों के अंतर से जीत रहे’

Mamata Banerjee on TMC victory: पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दावा, टीएमसी 200 से ज्यादा सीटों से जीतेगी। एग्जिट पोल को बताया भ्रामक, CAPF पर भी लगाए गंभीर आरोप।

2 min read
May 02, 2026
Mamata Banerjee addressing TMC counting agents via video conference ahead of West Bengal election results, rejecting exit polls and claiming 200+ seats victory.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (File Photo/ANI)

Mamata Banerjee on West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना 4 मई को होगी। इससे पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से काउंटिंग एजेंट्स को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) मौजूदा विधानसभा चुनावों में विजयी होगी।

इस दौरान उन्होंने एग्जिट पोल के अनुमानों को भी सिरे से खारिज कर दिया और उन्हें 'शेयर बाज़ार में हेरफेर करने की कोशिश' बताया। उन्होंने दावा किया कहा, 'हम जीत रहे हैं, और 200 से अधिक सीटों से जीत रहे हैं। एग्जिट पोल शेयर बाजार में हेरफेर करने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं हैं। उन्होंने 2021 में, 2024 में और अब भी ऐसा ही किया है।'

केंद्रीय बलों पर बर्बरता का आरोप

उन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों पर टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ बर्बरता करने का आरोप लगाया और आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'आने वाले दिनों में पार्टी उन लोगों को पुरस्कृत करेगी जिन्होंने सीएपीएफ की क्रूरता का सामना किया।'

पश्चिम बंगाल पर एग्जिट पोल का अनुमान

मैट्रिज ने पश्चिम बंगाल में BJP के लिए 146-161 सीटों, TMC के लिए 125-140 सीटों और अन्य दलों के लिए 6-10 सीटों का अनुमान लगाया। JVC ने अनुमान लगाया कि BJP को 138-159 सीटें, तृणमूल कांग्रेस को 131-152 सीटें, कांग्रेस को 0-2 सीटें, वामपंथी दलों को 0-1 सीट और अन्य दलों को 0-1 सीट मिलेगी।

P-Marq एग्जिट पोल ने BJP के लिए 150-175 सीटों, तृणमूल कांग्रेस के लिए 118-138 सीटों और अन्य दलों के लिए 2-6 सीटों का अनुमान लगाया। People Pulse ने BJP के लिए 95-100 सीटों, तृणमूल कांग्रेस के लिए 177-187 सीटों, कांग्रेस के लिए 1-3 सीटों और वामपंथी दलों के लिए 0-1 सीट का अनुमान लगाया।

Poll Diary एग्जिट पोल ने BJP के लिए 142-147 सीटों, तृणमूल कांग्रेस के लिए 99-127 सीटों, कांग्रेस के लिए 3-5 सीटों, वामपंथी दलों के लिए 2-3 सीटों और अन्य दलों के लिए 0-1 सीट का अनुमान लगाया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पिछले दो चरणों में 142 निर्वाचन क्षेत्रों में 92.67 प्रतिशत की रिकॉर्ड मतदाता भागीदारी देखी गई। वोटों की गिनती 4 मई को होनी है।

Updated on:
02 May 2026 05:59 pm
Published on:
02 May 2026 05:43 pm
Also Read
View All
Karnataka Politics: चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग मामले में धर्मस्थल पर विधायक दल की बैठक बुलाएगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पर केजरीवाल का आरोप, बोले- ‘सरकार किसे बचा रही है, करोड़ों की चोरी, फिर भी FIR नहीं

मेलोनी से पहले पीएम मोदी पर भी कस चुके हैं तंज, क्या डोनाल्ड ट्रंप जानबूझकर करते हैं दुनिया भर के नेताओं का अपमान?

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में होगा बदलाव? सोनिया गांधी से टॉप 5 नेताओं ने की मुलाकात, जानें क्या हुई बातचीत

NEET-UG Re-exam: अबू धाबी मिला था, NTA ने भारत में दिया नया परीक्षा केंद्र, सेंटर पर पहुंचा परीक्षार्थी तालिब